एक्सप्लोरर

भारतीय सिनेमा को बांटे नहीं : प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली : हर साल जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा होती है तो यह देखा जाता है कि हिंदी और क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में से किसने ज्यादा पुरस्कार जीते. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि भारतीय फिल्म चाहे हिंदी सिनेमा की हो या क्षेत्रीय सिनेमा की हो, इनके बीच अंतर नहीं करना चहिए, क्योंकि आखिर हैं तो ये भारतीय ही. हाल ही में प्रियंका की मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते. प्रियंका ने न्यूयॉर्क से फोन पर बताया, "मैं नकारात्मक सोच वाली इंसान नहीं हूं, मैं यह सोचना पसंद करूंगी कि आखिरकार क्षेत्रीय सिनेमा को वह श्रेय मिल रहा है, जिसका वह हकदार है, क्योंकि इससे बहुत सारे अविश्वसनीय कहानीकार और फिल्म निर्माता जुड़े हुए हैं और जैसा कि उन्हें मौका मिलता है और निर्माता उन्हें सहयोग देते हैं तो क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा मिलता है और बिल्कुल वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे." अभिनेत्री कहती हैं, "मुझे नहीं लगता कि दोनों के बीच कोई तुलना होनी चाहिए, क्योंकि हम भारतीय हैं और ये सारी फिल्में भारतीय हैं." उनके घरेलू बैनर 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' के तले बनी भोजपुरी फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' और पंजाबी भाषा की फिल्म 'सर्वनन' ने अच्छा प्रदर्शन किया है. अब वह अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ मिलकर हिंदी के अलावा सिक्किम की फिल्म 'पहुना', मराठी में 'के रे रास्कला' कोंकणी में 'लिटिल जो, कहां हो?', और दो बंगाली फिल्मों 'ब्रिस्टिर ओपेख्याय', व 'बस स्टॉप के क्यू नेई' का निर्माण कर रही हैं. अभिनेत्री ने कहा, "कंपनी स्थापित करने का उनका उद्देशय क्षेत्रीय फिल्मों को अवसर प्रदान करना था..और हम यह कंटेंट और योग्यता के आधार पर करते हैं." उन्होंने कहा कि सिक्किमी भाषा में उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि अब तक एक भी फिल्म सिक्किम में नहीं बनी है. एक युवा निर्माता के रूप में प्रियंका प्रशंसा पाकर उत्साहित होती हैं. अभिनेत्री का कहना है कि उनकी यह छोटी-सी प्रोडक्शन कंपनी है और छोटे-छोटे कदम उठाए जा रहे हैं. इस कंपनी की स्थापना इसलिए की गई थी, ताकि नई प्रतिभाओं, नए निर्देशकों और कलाकारों को मौका दिया जा सकें, क्योंकि जब वह इस उद्योग से जुड़ी थीं तो उनके पास यह मंच नहीं था, इसलिए वह दूसरों को अवसर उपलब्ध कराने के योग्य बनना चाहती थीं. अभिनेत्री फिलहाल न्यूयॉर्क में अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
Video: कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल, फैन ने छुए एक्टर के पैर, फिर खिंचवाई तस्वीरें
कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल, फैन ने छुए एक्टर के पैर, फिर खिंचवाई तस्वीरें
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget