एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई बहस, बॉलीवुड के बड़े बैनर करते हैं आउटसाइडर्स का करियर कंट्रोल?

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने बॉलीवुड के पावर कैंप के निर्मम तरीकों पर चर्चा छेड़ दी है.

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने बॉलीवुड के पावर कैंप के निर्मम तरीकों पर चर्चा छेड़ दी है. खास कर उन युवाओं के लिए जो पूरे भारत से 'बाहरी' लोग के तौर पर अपने सपनों को साकार करने के लिए इस उद्योग में आते हैं और जिनका इस जगत में कोई गॉडफादर नहीं होता, उनके साथ कैसा बर्ताव होता है.

फिल्म और टेलीविजन उद्योग की यह आम बात है कि जब तक आप उद्योग के किसी लोकप्रिय शख्स की संतान नहीं हैं, तब तक उन्हें आपकी कोई परवाह नहीं है और यह कतई नई बात नहीं है. यह पिछले कई दशकों से चला आ रहा है.

इस पर चर्चा तब शुरू हुई, जब अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुछ समय पहले 'कॉफी विद करण' शो, जिसके मेजबान खुद करण जौहर हैं, उनको भाई-भतीजावाद का गॉडफादर कहा था, जो इंडस्ट्री में आने वाले स्टार किड्स की मदद करते हैं और उनके शुरुआती करियर बनाने में मदद करते हैं.

इस मामले में सुशांत और उनकी प्रतिभा दोनों असाधारण थे. वह इंजीनियरिंग में बेहतर करियर बनाने के लिए बिहार से आए थे, फिर बॉलीवुड के सितारों की सूची में तेजी से प्रवेश करने से पहले उन्होंने बैकअप डांसर और टीवी पर आने के लिए संघर्ष किया.

उनका बॉलीवुड का छोटा छह साल का करियर साल 2013 में शहरी मल्टीप्लेक्स हिट फिल्म 'काई पो चे' से शुरू होकर, उनकी अंतिम रिलीज फिल्म, जो पिछले साल बम्पर हिट हुई थी 'छिछोरे' थी. इस फिल्म में उन्होंने साबित कर दिया कि वह असाधारण अभिनेता हैं. तो फिर अभी सोशल मीडिया पर यह खबर क्यों वायरल हो रही है कि बॉलीवुड के सभी शक्तिशाली बैनरों ने उनका 'बहिष्कार' कर दिया था?

इस सिद्धांत को राजनेता संजय निरुपम के शब्दों से मजबूती मिलती है, जिन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि सुशांत ने 'छिछोरे' फिल्म की सफलता के बाद सात फिल्में खो दीं थी, जिसे वे साइन कर चुके थे. निरुपम ने पोस्ट किया, "उन्होंने सिर्फ छह महीने में कई फिल्मों को खो दिया. क्यों? फिल्म उद्योग की निर्ममता बहुत अलग स्तर पर काम करती है. और उस निर्ममता ने एक प्रतिभाशाली व्यक्ति की जान ले ली."

आखिर क्यों उन्होंने इन प्रोजेक्ट्स को खो दिया?

बीते कुछ सालों में सुनी सुनाई बातों के अनुसार, सुशांत को कई बड़े बैनर की फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया था, जिसमें संजय भंसाली की 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' और आदित्य चोपड़ा की 'बेफिक्रे' संयोग से दोनों फिल्मों में सुशांत को हटा कर रणवीर सिंह को लिया गया, जो कथित तौर पर सेल्फमेड स्टार हैं, लेकिन अनिल कपूर के घराने से ताल्लुक रखते हैं. वह सोनम कपूर के रिश्ते में भाई लगते हैं.

हालांकि, सुशांत ने इन रिजेक्शन के बाद भी अवसाद के संकेत का खुलासा नहीं किया था, कुछ दिन पहले आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "हां, यह बहुत मुश्किल है. यह हर किसी के लिए मुश्किल है क्योंकि हमने कुछ बहुत सफल बाहरी लोगों की कहानियों के बारे में भी सुना है, और दुर्भाग्य से असफल अंदरूनी लोगों की कहानियों के बारे में भी. इसलिए, लंबे समय में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन थोड़े समय के लिए पड़ता है. अंदरूनी लोगों को वास्तव में उनकी विफलताओं को कम करने और उनकी सफलता को बढ़ाने के लिए थोड़ा अधिक स्पेस दिया जाता है."

सुशांत की मौत के बाद अनुभव सिन्हा ने पोस्ट में लिखा, "बॉलीवुड प्रिविलेज क्लब को आज रात बैठकर सोचना चाहिए. अब मुझसे आगे विस्तृत रूप से बताने के लिए मत कहना."

सोशल मीडिया पर वायरल होते कंगना के वीडियो और सिन्हा की तीखे पोस्ट के अलावा शेखर कपूर और रणवीर शौरी ने भी पोस्ट किया, साथ ही साथ सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने भी कहा कि यह स्पष्ट रूप से उन सभी एस्पीरेंट्स के लिए अच्छा नहीं होगा जिनके पास मैजिक एंट्री पास नहीं है और जिनका पारिवारिक संबंध नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood News Live Updates: 'जेलर 2' में कैमियो नहीं करेंगे शाहरुख खान, 'टटीरी' गाने पर  हुए विवाद पर बादशाह ने मांगी माफी
लाइव: 'जेलर 2' में कैमियो नहीं करेंगे शाहरुख खान, 'टटीरी' गाने पर  हुए विवाद पर बादशाह ने मांगी माफी
'भाई से बेहतर राम कोई नहीं बन सकता', सुशांत सिंह राजपूत की AI तस्वीरें देख बहन श्वेता का छलका दर्द
'भाई से बेहतर राम कोई नहीं बन सकता', सुशांत सिंह राजपूत की AI तस्वीरें शेयर कर बहन श्वेता का छलका दर्द
Dhurandhar 2 Box Office Day 20 Live: तीसरे मंगलवार फिर तबाही मचा रही है 'धुरंधर 2', दोपहर 6 बजे तक कमा डाले 6 करोड़
तीसरे मंगलवार फिर तबाही मचा रही है 'धुरंधर 2', दोपहर 6 बजे तक कमा डाले 6 करोड़
तारक मेहता में भी नजर आ चुके हैं दिशा वकानी के पिता, इस एपिसोड में आए थे नजर, आपने किया था नोटिस?
तारक मेहता में भी नजर आ चुके हैं दिशा वकानी के पिता, इस एपिसोड में आए थे नजर, आपने किया था नोटिस?

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के 'ऑयल हब' खार्ग आइलैंड पर भीषण हमला, ट्रंप की डेडलाइन से पहले भड़की जंग, खाड़ी में हाहाकार
ईरान के 'ऑयल हब' खार्ग आइलैंड पर भीषण हमला, ट्रंप की डेडलाइन से पहले भड़की जंग, खाड़ी में हाहाकार
Chardham Yatra News: केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर, दर्शन फ्री, लेकिन यात्रा का खर्च बढ़ा, देखें नई रेट लिस्ट
केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर, दर्शन फ्री, लेकिन यात्रा का खर्च बढ़ा, देखें नई रेट लिस्ट
Watch: अर्जुन तेंदुलकर की बैक टू बैक यॉर्कर, LSG कैंप में मचाया तहलका; ऋषभ पंत भी चारों खाने चित
Watch: अर्जुन तेंदुलकर की बैक टू बैक यॉर्कर, LSG कैंप में मचाया तहलका; ऋषभ पंत भी चारों खाने चित
Raveena Tandon: रवीना टंडन के गले में दिखा माता रानी का 'दिव्य हार' ज्योतिष संकेत जान रह जाएंगे हैरान!
Raveena Tandon: रवीना टंडन के गले में दिखा माता रानी का 'दिव्य हार' ज्योतिष संकेत जान रह जाएंगे हैरान!
Explained: ईरान का सऊदी अरब की 'रीढ़' अल जुबैल पर हमले का क्या असर? तेल सप्लाई और दुनिया की इकोनॉमी पर कितना बड़ा खतरा
ईरान का सऊदी अरब की ‘रीढ़’ अल जुबैल पर हमला, इसके मायने क्या और दुनिया पर कितना होगा असर?
आगजनी, सड़क जाम, हिंसक प्रदर्शन और दहशत...दो बच्चों की मौत के बाद फिर सुलगा मणिपुर, जानें कैसे हालात
आगजनी, सड़क जाम, हिंसक प्रदर्शन और दहशत...दो बच्चों की मौत के बाद फिर सुलगा मणिपुर, जानें कैसे हालात
'मैं नास्तिक होने के बावजूद हिंदू, इस्लाम में भी...', सबरीमाला मंदिर मामले में SG मेहता ने दी दमदार दलील
'मैं नास्तिक होने के बावजूद हिंदू, इस्लाम में भी...', सबरीमाला मंदिर मामले में SG मेहता ने दी दमदार दलील
अटक सकते हैं PM किसान योजना की 23वीं किस्ते के पैसे, करना होगा ये काम, सख्य नियम लागू
अटक सकते हैं PM किसान योजना की 23वीं किस्ते के पैसे, करना होगा ये काम, सख्य नियम लागू
Embed widget