एक्सप्लोरर

Divya Bharti Death Anniversary: आखिर क्या हुआ था पांच अप्रैल की रात, कैसे हुई थी दिव्या की मौत, जानें यहां?

Divya Bharti: 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में दिव्या भारती का नाम भी शुमार है. अपने छोटे से फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं.

Divya Bharti Unknown Facts: 90 के दशक की एक ऐसी एक्ट्रेस, जिनकी बोलती आंखें, दिलकश अंदाज और शानदार अदाकारी ने बेहद कम समय में लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती की. दिव्या ने बहुत कम समय में शोहरत की उन बुलंदियों को छू लिया, जिसकी चाहत फिल्म इंडस्ट्री की हर अदाकारा रखती है. महज तीन साल में उन्होंने 20 फिल्मों में काम किया और कई सुपरहिट फिल्में देकर बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन बन गईं. हालांकि, महज 19 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

पढ़ाई से बचने के लिए शुरू की एक्टिंग

दिव्या का जन्म 25 फरवरी 1974 के दिन हुआ था. उनके पिता ओमप्रकाश भारती बीमा कंपनी में काम करते थे और मां हाउसवाइफ थीं. दिव्या ने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी. कहा जाता है कि पढ़ाई से बचने के लिए उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. जब दिव्या अपने करियर के पीक पर थीं, उस दौरान पांच अप्रैल 1993 के दिन संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई. उनके अचानक निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया था. उन्हें दुनिया से रुखसत हुए 30 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आज भी सुलझ नहीं पाई है. साल 1998 में मुंबई पुलिस लंबी जांच के बाद इसे हादसा मानकर दिव्या का केस बंद कर चुकी है.

क्या हुआ था पांच अप्रैल के दिन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे वाले दिन दिव्या चेन्नई से अपने घर मुंबई लौटी थीं. उन्हें एक फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद जाना था, लेकिन पैर में लगी चोट की वजह से शूटिंग टाल दी गई. बताया जाता है कि दिव्या के घर उस दिन फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति पहुंचे थे. तीनों ने मिलकर शराब पी. घर में उन सभी के अलावा अभिनेत्री की मेड भी मौजूद थी.

कैसे हुई दिव्या की मौत?

जानकारी के अनुसार, दिव्या नशे की हालत में अपनी बालकनी में बैठी थीं, जहां ग्रिल नहीं थी. रिपोर्ट्स की मानें तो उठने की कोशिश करते वक्त उनका पैर फिसला और वह पांचवीं मंजिल से सीधे नीचे गिर गईं. हादसे के बाद उन्हें तुरंत कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोट लगने की वजह से डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. एक्ट्रेस की मौत को किसी ने हादसा माना तो कुछ ने साजिश करार दिया. उनके जाने के बाद एक्ट्रेस के पति साजिद नाडियाडवाला पर भी आरोप लगे, लेकिन सच तो यही है कि किसी को नहीं पता कि दिव्या की मौत आखिर कैसे हुई.

ये भी पढ़ें: YRF Spy Universe: 'पठान' के बाद भी अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, ये टॉप-3 मूवी होंगी यशराज बैनर की अगली स्पाई थ्रिलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के दौरान Shabana Azmi को आया अस्थमा अटैक, आंसू गैस के धुएं से बिगड़ी तबीयत
CJP प्रोटेस्ट के दौरान Shabana Azmi को आया अस्थमा अटैक, आंसू गैस से बिगड़ी तबीयत
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Armaan Malik Birthday: रियलिटी शो में हार गए थे अरमान मलिक, 12 साल की उम्र में आमिर की फिल्म में गाया था गाना
रियलिटी शो में हार गए थे अरमान मलिक, 12 साल की उम्र में आमिर की फिल्म में गाया था गाना
The Odyssey BO Collection Day 5: 'द ओडिसी' नें मंगलवार को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी भारत में साल की दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- कलेक्शन
'द ओडिसी' नें मंगलवार को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी भारत में साल की दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget