एक्सप्लोरर

'जेम्स बॉन्ड' बनकर स्क्रीन हिलाने वाले थे धर्मेंद्र, इस वजह से रिलीज नहीं हो पाई फिल्म

Anil Sharma On Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है. जिससे उनके फैंस ने राहत की सांस ली है. अब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक्टर को लेकर खुलासा किया है.

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के चाहने वालों की कमी नहीं है. एक्टर 70 के दशक से लेकर आज तक पर्दे पर सक्रिय हैं और कई निर्माता और निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं. अब फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र की पुरानी फिल्म 'शेर' का किस्सा शेयर किया है, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई.

'गदर: एक प्रेम कथा' जैसी फिल्म को डायरेक्ट करने वाले निर्देशक और निर्माता अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र देओल की एक फिल्म को लेकर पुरानी यादों को ताजा किया है. उन्होंने एक्टर की 1986 में बनी फिल्म 'शेर' का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें धर्मेंद्र शर्टलेस, हाथ में बंदूक लिए दिख रहे हैं.

जेम्स बॉन्ड बनने वाले थे धर्मेंद्र

उन्होंने कैप्शन में लिखा- '1986 में आई फिल्म 'शेर' का निर्माण एक भारतीय और एक विदेशी निर्माता ने किया था. यह एक जासूसी वाली फिल्म थी और धरम जी के लिए एक जेम्स बॉन्ड जैसा किरदार. इसे विदेश में शूट किया जाना था लेकिन हमने कुछ एक्शन सीन और एलपी द्वारा रचित एक गाना मुंबई में सेट पर शूट किया था. मुझे आज भी याद है कि इस फिल्म में धरम जी का स्टाइल कितना मन को मोह लेने वाला था.'

उन्होंने आगे लिखा-'धर्मेंद्र की ये फिल्म उस दौर के किसी भी बॉलीवुड अभिनेता के लिए एक अलग स्तर की थी.'

बता दें कि फिल्म 'शेर' की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई. इस फिल्म का निर्देशन भी अनिल शर्मा ने किया था, लेकिन साल 1987 में वे धर्मेंद्र के साथ फिल्म हुकुमत लेकर आए, जो पर्दे पर हिट साबित हुई. फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा सदाशिव अमरापुरकर, शम्मी कपूर, रति अग्निहोत्री, गोगा कपूर, और गुड्डी मारुति जैसे स्टार दिखे थे.

मथुरा के रहने वाले अनिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने 'पति-पत्नी और वो', 'द बर्निंग ट्रेन', और 'इंसाफ का तराजू' फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया और फिर बतौर डायरेक्टर साल 1981 में फिल्म 'श्रद्धांजलि' से करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने 'बंधन कच्चे धागों का', 'हुकुमत', और 'तहलका' जैसी फिल्में की.

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र की सेहत में अब सुधार, हेमा मालिनी और फैमिली कर रही दिग्गज अभिनेता के 90वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'3 इडियट्स सोनम वांगचुक से नहीं थी इंस्पायर', बोले आमिर खान, एक्टिविस्ट से अनशन खत्म करने की भी गुजारिश की
'3 इडियट्स सोनम वांगचुक से नहीं थी इंस्पायर', बोले आमिर खान, ये गुजारिश भी की
'काश वो शार्प जॉलाइन वापस मिल जाए', फराह खान ने मनीषा कोइराला संग शेयर की पुरानी तस्वीर
'काश वो शार्प जॉलाइन वापस मिल जाए', फराह खान ने मनीषा कोइराला संग शेयर की पुरानी तस्वीर
Haiwaan Box Office Prediction: क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
'ज्यादा खाते हुए देखकर लोग क्या सोचेंगे...' सना सईद को थी बुलिमिया बीमारी, Eating Disorder पर एक्ट्रेस ने की बात
ईटिंग डिसऑर्डर से जुड़ा अपना दर्द सना सईद ने किया साझा, लोगों को दिया हौसला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget