एक्सप्लोरर

विवादों से डिनो मोरिया का पुराना नाता, अंडरवियर ऐड पर लगा था बैन, बिपाशा बसु संग भी जुड़ा नाम

Dino Morea Controversies: डिनो मोरिया पर महाराष्ट्र में मीठी नदी की सफाई के लिए 65 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप है. पहले भी डिनो मोरिया का नाम कंट्रोवर्सीज में सामने आ चुका है.

Dino Morea Controversies: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया मुश्किल में नजर आ रहे हैं. एक्टर से मीठी नदी की सफाई घोटाले के सिलसिले में मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने तलब किया है. डिनो पर महाराष्ट्र में मीठी नदी की सफाई के लिए 65 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप है. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्टर किसी विवाद में फंसे हो. 

डिनो मोरिया का नाम पहले भी कई कंट्रोवर्सीज में सामने आ चुका है. साल 1998 में डिनो मोरिया एक अंडरवियर ऐड में नजर आए थे जिसे लेकर खूब बवाल मचा था. वहीं उनका एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ अफेयर भी रहा जिसके चलते भी वे सुर्खियों में रहे.

The Lost Hero - Dino Morea

डिनो मोरिया के जिस ऐड पर बवाल हुआ था इसमें उनके साथ एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी थीं. इस ऐड में दिखाया गया था कि एक्ट्रेस बिकिनी पहने सोफे पर लेटी हैं और एक्टर अपने दांतों से उसे खींच रहे थे. 90 के दशक में इस तरह के ऐड ने सबको हैरान कर दिया था और ऐसे में इस पर जमकर हंगामा छिड़ गया था. जिसके बाद डिनो और बिपाशा के इस ऐड को बैन कर दिया गया था.

No photo description available.

बिपाशा बसु संग रहा अफेयर
एक्टर डिनो मोरिया बिपाशा बसु संग अपने अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहे. डिनो और बिपाशा की पहली मुलाकात मॉडलिंग के दिनों में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. दोनों ब्लाइंड डेट पर मिले और 1996 से 2002 तक रिलेशनशिप में रहे. हालांकि बाद में उन्होंने ब्रेकअप कर लिया. बिपाशा से अलग होने को लेकर एक बार डिनो मोरिया ने बताया था कि ब्रेकअप का फैसला उनका ही था.

सेट पर हुआ ब्रेकअप, फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, डायरेक्टर का खुलासा - Bipasha basu was crying after breakup with dino morea during raaz shooting reveals vikram bhatt karan singh grover tmovb

बिपाशा बसि संग ब्रेकअप पर डिनो ने किया था रिएक्ट
पिंकविला से बातचीत में डिनो मोरिया ने कहा था- 'जब राज के दौर में हम अलग हो रहे थे, बिपाशा और मैं, और सच कहूं तो, मैं ही बिपाशा से अलग हो रहा था क्योंकि हमारे बीच कुछ मुद्दे थे. इसलिए उसे ये बहुत मुश्किल लग रहा था और मैं उसे हर दिन सेट पर देख रहा था. वो परेशान थी. उस समय मेरे लिए किसी ऐसे व्यक्ति से मिलना बहुत मुश्किल था जिसकी मैं इतनी परवाह करता हूं.' 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 Box Office: क्या 'दृश्यम 3' से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड
क्या 'दृश्यम 3' से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड
Thursday Box Office Collection Live: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 320 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 320 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?', रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस
'बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?', रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget