एक्सप्लोरर

ट्रोलिंग और बायकॉट से भी दिलजीत दोसांझ को नहीं पड़ा कोई फर्क, साइन कर ली ये बॉलीवुड फिल्म, जानें- कब से शुरू होगी शूटिंग?

Diljit Dosanjh: ट्रोलिंग और बायकॉट के बवाजूद दिलजीत दोसांझ को एक और बॉलीवुड प्रोजेक्ट मिल गया है. उन्होंने नो एंट्री का सीक्वल साइन किया है जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी.

दिलजीत दोसांझ को अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने की वजह से काफी आलोचना और बहिष्कार का सामना करना पडा है. हालांकि यह फिल्म भारत में रिलीज़ नहीं हुई थी और इसे विदेशों में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था. वहीं  इसके तुरंत बाद,  दिलजीत की अगली फिल्म 'बॉर्डर 2' के मेकर्स को कई याचिकाएं और लेटर भेजे गए जिनमें सिंगर एक्टर को फिल्म से हटाने की अपील की गई थी.

हालांकि, जब मेकर्स ने फिल्म निर्माण संस्थाओं को बताया कि फिल्म आधी से ज़्यादा पूरी हो चुकी है और दोसांझ को हटाने से उन्हें भारी नुकसान होगा, तो मामला सुलझ गया. वहीं ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग काम करने पर हुए बायकॉट और ट्रोलिंग का दिलजीत पर कोई असर नहीं पड़ा है क्योंकि एक्टर-सिंगर ने एक और बॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन कपर लिया है.

 दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री' का सीक्वल किया साइन किया
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ ने अब 'नो एंट्री' का सीक्वल साइन कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आएगी और एक सूत्र ने बताया है कि निर्माता इस साल अक्टूबर से शूटिंग शुरू कर कर सकते हैं. कथित तौर पर, फिल्म की टीम अक्टूबर के बाद "एक महीने का शेड्यूल" बनाएगी. सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि शूटिंग ग्रीस, इटली और भारत में होगी.

मीटिंग के बाद दिलजीत को फिल्म में लेने का लिया गया फैसला
हालाँकि दिलजीत का नाम फिल्म के स्टार्स की लिस्ट में शामिल था, लेकिन एक्टर के बायकॉट की मांग के कारण मामला उलझ गया था. रिपोर्ट के अनुसार, बोनी कपूर ने पिछले महीने पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में एक बैठक की थी, जिसके बाद दिलजीत को लेने का फैसला किया गया.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

'नो एंट्री 2' के बारे में
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि तमन्ना भाटिया फिल्म की लीड एक्ट्रेस होंगी. खबर है कि फिल्म में वरुण धवन भी हैं. फिल्म निर्माता अनीस बज्मी इस प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं और निर्माताओं की ओर से जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट किए जाने की उम्मीद है. वहीं बता दें कि  पहली फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, ईशा देओल और सेलिना जेटली मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म 2005 में रिलीज़ हुई थी.

ये भी पढ़ें:-क्यों अब फिल्मों में ज्यादा दिखाई नहीं देते आशीष विद्यार्थी? एक्टर बोले- ‘मैं एक बेहरतीन अभिनेता हूं और मुझे...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को CBFC से मिली मंजूरी, जानें- कौन सा मिला सर्टिफिकेट?
सनी की 'बंटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, जानें- कौन सा मिला सर्टिफिकेट?
'गटर छाप' लड़कियां, शराब पीती हैं, मां-बाप की कमाई खाती हैं', यंग हिंदू गर्ल्स पर कंगना रनौत का विवादित बयान
'मां-बाप की कमाई खाती हैं, शराब पीती हैं...' यंग हिंदू गर्ल्स पर कंगना रनौत का विवादित बयान
असम बाढ़ में फंसी आदिल हुसैन की भांजियां, बोले- हर साल बिगड़ रहे हैं हालात
असम बाढ़ में फंसी आदिल हुसैन की भांजियां, बोले- हर साल बिगड़ रहे हैं हालात

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget