एक्सप्लोरर

शादीशुदा हैं दिलजीत दोसांझ! कहां रहती हैं 'चमकीला' एक्टर की पत्नी और बेटा? दोस्त ने कर दिया खुलासा

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' को लेकर सुर्खियों में हैं. इन सबके बीच एक्टर के दोस्त ने उनकी पत्नी और बच्चे को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. दिलजीत अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी सक्सेफुल रहे हैं. हालांकि वे पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं. सिंगर ने हाल ही में अपने माता-पिता के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के बारे में खुलासा किया था.

इन सबके बीच वे अपने परिवार को सुर्खियों से दूर रखे हुए है. वहीं अक्सर रूमर्स फैले रहते हैं कि दिलजीत शादीशुदा हैं हालांकि वे अपनी पत्नी और बच्चे के बारे में सभी अटकलों पर चुप्पी साधे हुए हैं. लेकिन अब एक्टर के दोस्त ने दावा किया है कि दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है. लेकिन ‘अमर सिंह चमकीला’ स्टार ने अभी तक इन दावों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

दिलजीत दोसांझ की पत्नी और बेटा कहां रहते हैं? 
इंडियन एक्सप्रेस द्वारा अपने सेक्शन, संडे एक्सप्रेस आई के लिए किए गए एक प्रोफ़ाइल आर्टिकल में सिंगर-एक्टर के एक दोस्त ने दिलजीत दोसांझ की पत्नी और बच्चे के बारे में बात की थी. रिपोर्ट के मुताबिक दोस्त ने दावा किया है कि पंजाबी सिंगर की पत्नी इंडियन-अमेरिकन है और उनका एक बेटा भी है.  प्रोफ़ाइल में मेंशन किया गया है, "एक बेहद प्राइवेट पर्सन, उनके परिवार के बारे में बहुत कम जानकारी है लेकिन दोस्तों का कहना है कि उनकी पत्नी एक अमेरिकी-भारतीय है और उनका एक बेटा है, और उनके माता-पिता लुधियाना में रहते हैं." रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उनकी पत्नी और बेटा अमेरिका में रहते हैं.

कियारा ने भी दिलजीत की खोली थी पोल
बता दें कि ‘गुड न्यूज़’ के प्रमोशन के दौरान दिलजीत की को-एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी गलती से खुलासा कर दिया था कि दिलजीत दोसांझ का एक बच्चा है. उस समय बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में  कियारा ने जिक्र किया था कि फिल्म की स्टारकास्ट में सभी के बच्चे थे और वह अकेली ऐसी थीं जिनके बच्चे नहीं थे, जिसका मतलब था कि दिलजीत भी पिता थे.

दिलजीत ने पैरेंट्स को लेकर किया था ये खुलासा
इस बीच, दिलजीत ने हाल ही में खुलासा किया कि जब वह 11 साल के थे तो उन्हें अपने पारिवारिक गांव से बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया था. यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में, सिंगर ने याद किया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें उनके अंकल (मामा जी) के साथ रहने के लिए भेज दिया था ताकि वे अच्छी लाइफ जी सकें लेकिन उन्होंने यह नहीं पूछा कि क्या वह इस फैसले से सहमत हैं. इस कदम के कारण उनका उनके माता-पिता से रिश्ता टूट गया था. उन्होंने कहा कि वह अब भी उनका सम्मान करते हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

दिलजीत दोसांझ वर्क फ्रंट
दिलजीत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म अमर सिंह चमकिला को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं.  ये फिल्म दिवंगत पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है. फिल्म में दिलजीत ने लीड रोल प्ले किया है.   इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत ने परिणीति चोपड़ा संग स्क्रीन शेयर की है. ये फिल्म 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

ये भी पढ़ें: शेरा नहीं बल्कि शाहरुख खान का बॉडीगार्ड है हाइएस्ट पेड, करोड़ो में है कमाई, महीने की सैलरी सुन उड़ जाएंगे होश

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'आवारापन 2' की थर्सडे भी रही धूम, साउथ फिल्म ने भी दिखाया जलवा, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' की थर्सडे को भी रही धूम, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget