एक्सप्लोरर

हानिया आमिर संग काम करने पर ट्रोल हुए दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं बिना सोचे-समझे गलतियां...'

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सरदारजी 3 में पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर संग काम कर ट्रोल हो रहे हैं. वहीं अब सिंगर-एक्टर ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है.

Diljit Dosanjh On Sardaarji 3 Row: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने की वजह से भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण नेटिजंस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को अपनी फिल्म में कास्ट करने को लेकर दिलजीत को ट्रोल कर रहे हैं. वहीं अब दिलजीत दोसांझ ने चुप्पी तोड़ी है.

हानिया संग काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी?
दरअसल ग्रैमी प्रेसिडेंट पनोस ए पानाय को दिए एक इंटरव्यू में दिलजीत ने सीधे तौर पर सरदार जी 3 को लेकर हो रहे विवाद का जिक्र नहीं किया, लेकिन कला, शांति और सीमाओं पर अपने विचार शेयर किए. उन्होंने कहा, "देश युद्ध में हैं, और इन चीजों पर हमारा नियंत्रण नहीं है. लेकिन मेरा मानना ​​है कि संगीत ऐसी चीज है जो देशों को जोड़ती है. मैं ऐसी चीज का हिस्सा बनकर खुद को धन्य महसूस करता हूं जो देशों में प्यार फैलाती है."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमें राष्ट्रों से आगे बढ़कर धरती माता पर ध्यान देने की जरूरत है. ये सभी सीमाएं उसी धरती माता का हिस्सा हैं, और मैं उसी का हिस्सा हूं."

राजनीतिक मामलों पर कमेंट करना नहीं चाहते दिलजीत
दिलजीत ने ये भी क्लियर किया कि वह राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, उन्होंने कहा, "राजनीति अलग क्षेत्र है, मैं बिना सोचे-समझे बोलकर गलतियां नहीं करना चाहता. लेकिन मेरे लिए हर पल कीमती है और मैं इसे पूरी तरह से जीना चाहता हूं."

भारत में बैन होंगे दिलजीत दोसांझ?
हानिया आमिर अभिनीत सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद, फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दिलजीत और भारत में उनके सभी प्रोजेक्ट्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है. FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा, "एक पाकिस्तानी अभिनेता के साथ काम करके दिलजीत ने भारतीय भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने राष्ट्र की भावनाओं का अनादर किया है और हमारे बहादुर सैनिकों के बलिदान का अपमान किया है. भारतीय कलाकारों की तुलना में पाकिस्तानी प्रतिभाओं को प्राथमिकता देना उनकी निष्ठा और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल उठाता है."

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

इस बीच बता दें कि सरदार जी 3 भारत के बाहर 27 जून को रिलीज होने वाली है. ये फिल्म भारत में रिलीज नहीं की जा रही है, मेकर्स ने ये फैसला भारत-पाक टेंशन को देखते हुए लिया है.  

 

ये भी पढ़ें:-Housefull 5 Box Office Collection Day 18: तीसरे मंडे घटी ‘हाउसफुल 5’ की कमाई लेकिन बना दिया ये रिकॉर्ड, अक्षय भी जानकर होंगे खुश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 9 बजे तक हुई 12 करोड़ के पार
Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 9 बजे तक हुई 12 करोड़ के पार
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: आज 100 करोड़ के पार हो जाएगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: आज 100 करोड़ के पार होगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
8 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 'जय हो' से जीता ऑस्कर... जानें- सुखविंदर सिंह का शानदार सफर
8 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 'जय हो' से जीता ऑस्कर... जानें- सुखविंदर सिंह का शानदार सफर

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget