एक्सप्लोरर

शादी के बाद भी दिलीप कुमार को किस बात का था पछतावा? एक 'गंभीर गलती' से लुट गया था उनका चैन और सुकून!

Dilip Kumar 2nd Marriage: दिलीप कुमार अपने जमाने के हैंडसम और मोस्ट एलिजिबल मैन रहे हैं. उनके ऊपर कई लड़कियां मरती थीं उनमें से एक सायरा बानो भी थीं. जिनके साथ दिलीप कुमार ने शादी की थी.

Dilip Kumar Marriage: 50's में एक ऐसा एक्टर हिंदी सिनेमा में आया जिसने हर दिल पर राज किया. ये एक्टर ना सिर्फ एक्टिंग में माहिर था बल्कि लुक्स में भी हर किसी को मात देता था. लड़कियां इस एक्टर पर फिदा थीं और उन्हीं लड़कियों में से एक थीं सायरा बानो जिनसे उस एक्टर ने शादी की थी. उस एक्टर का नाम युसुफ खान यानी दिलीप कुमार था.

दिलीप कुमार को ट्रैजेडी किंग कहा जाता था क्योंकि वो गंभीर रोल इतने अच्छे से निभाते थे कि लोग उसमें गुम हो जाते थे. दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी तो की लेकिन फिर उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी. चलिए ये किस्सा आपको डिटेल में बताते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

दिलीप कुमार की वो 'गंभीर गलती' क्या थी?

साल 2014 में दिलीप कुमार की ऑटोबायोग्राफी 'दिलीप कुमार: द सबस्टेंस एंड द शेडो' में एक्टर की लाइफ के कई किस्से लिखे गए. इस किताब को दिलीप कुमार के जरिए उदया तारा नायर ने लिखा था. इस किताब में 'गंभीर गलती' का जिक्र हुआ. ऑटोबायोग्राफी के अनुसार, जब सायरा बानो के साथ शादी को 16 साल हो गए तब दिलीप कुमार ने 1980 में आसमां रहमान से दूसरी शादी की थी. हैदराबाद की आसमां तलाकशुदा थीं.


शादी के बाद भी दिलीप कुमार को किस बात का था पछतावा? एक 'गंभीर गलती' से लुट गया था उनका चैन और सुकून!

दरअसल हुआ यूं था कि सायरा से दिलीप कुमार ने शादी की और 16 साल तक जब बच्चे नहीं हुए तब दिलीप के रिश्तेदारों ने उन्हें दूसरी शादी करने के लिए फोर्स किया था. दिलीप ऐसा नहीं करना चाहते थे लेकिन मजबूर होकर उन्होंने दूसरी शादी बच्चे के लिए की थी. हालांकि, उनकी ये शादी महज 2 साल चली क्योंकि दिलीप कुमार ने इस शादी के बारे में सायरा को नहीं बताया था और ये बात उन्हें अंदर-अंदर खा रही थी.

ऑटोबायोग्राफी में लिखा था कि दूसरी शादी उनकी लाइफ का बड़ा गलत फैसला था और इस 'गंभीर गलती' को भुलाना चाहते थे. बताया जाता है कि दिलीप ने इस शादी के बारे में सायरा को तब बताया जब उन्होंने इसे खत्म किया. उन्हें ये बात परेशान कर रही थी कि उन्होंने सायरा को धोखा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सायरा काफी समय तक दिलीप से नाराज रहीं लेकिन प्यार इतना था कि वो नाराजगी भी ज्यादा समय ठहर ना सकी.

दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी

दिलीप कुमार और सायरा बानो की उम्र में 20 साल का अंतर था. जब सायरा छोटी थीं तो लंदन में रहती थीं और दिलीप कुमार की फिल्मों की दीवानी थीं. उन्होंने फिल्मों में आने का मन बनाया सिर्फ दिलीप कुमार के लिए ही. जब सायरा 22 साल की थीं तो उन्होंने दिलीप कुमार को प्रपोज कर दिया लेकिन दिलीप ने इससे मना किया क्योंकि वो 44 साल के थे.


शादी के बाद भी दिलीप कुमार को किस बात का था पछतावा? एक 'गंभीर गलती' से लुट गया था उनका चैन और सुकून!

दिलीप ने उन्हें बहुत समझाया कि उनकी उम्र में बहुत अंतर है लेकिन सायरा की जिद के आगे दिलीप झुक गए. 11 अक्टूबर 1966 को दिलीप कुमार ने सायरा बानो के साथ शादी कर ली थी. शादी के बाद साल 1972 में सायरा पहली बार प्रेग्नेंट हुई लेकिन किसी वजह से उनका मिसकैरेज हो गया और उस घटना के कारण सायरा दोबारा मां नहीं बन सकीं. बच्चे की चाह दोनों को थी लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के सहारे पूरा जीवन बिता दिया.

दिलीप कुमार का निधन

साल 1944 में दिलीप कुमार की पहली फिल्म ज्वार भाटा थी. इसके बाद उन्होंने 'नदिया के पार', 'शबनम', 'जोगन', 'आरजू', 'शहीद', 'दिल दिया दर्द लिया', 'संगदिल', 'जुगनू', 'तराना', 'दाग', 'देवदास', 'दीदार', 'मुगल-ए-आजम', 'मशाल',क्रांति , 'सौदागर', 'आन' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में दीं. दिलीप कुमार ने साल 1944 से लेकर 1995 तक काम किया और लगभग 300 फिल्में कीं.


शादी के बाद भी दिलीप कुमार को किस बात का था पछतावा? एक 'गंभीर गलती' से लुट गया था उनका चैन और सुकून!

2000's के बाद से दिलीप कुमार की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और साल 2010 के बाद से वो कंपलीट बेड पर आ गए थे. बढ़ती उम्र की कई बीमारियों के कारण 7 जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार का निधन हो गया था.

यह भी पढ़ें: चॉल में गुजरा बचपन, टेलर का किया काम, फिर दी कई ब्लॉकबस्ट फिल्में, आज हर एक्टर इस डायरेक्टर संग करना चाहता है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: 'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 13 दिन पुरानी 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Alpha BO Collection Day 6: बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ‘अल्फा’, कमा डाले इतने करोड़, अब आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर
बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ‘अल्फा’, कमा डाले इतने करोड़
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget