एक्सप्लोरर

VIDEO: क्या कट्टरपंथियों से डरकर 'धाकड़' गर्ल ज़ायरा वसीम ने लिया एक्टिंग छोड़ने का फैसला?

जायरा ने फिल्मी दुनिया से तौबा कर ली है, वो भी महज तीन फिल्मों के ही बाद. जायरा वसीम ने बाकायदा फेसबुक पोस्ट लिखकर मजहब के वास्ते फिल्मी करियर पर हमेशा के लिए ब्रेक लगाने का ऐलान किया है. कई लोग आशंका जता रहे हैं कि जायरा के फैसले के पीछे कट्टरपंथियों का दबाव हो सकता है.

नई दिल्ली: जो फिल्मों का शौक रखते हैं, वो जायरा वसीम से ज़रूर परिचित होंगे. आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' से चर्चित हुई एक्ट्रेस जायरा आज किसी और वजह से सुर्खियों में है. जायरा ने फिल्मी दुनिया से तौबा कर ली है, वो भी महज तीन फिल्मों के ही बाद. जायरा वसीम ने बाकायदा फेसबुक पोस्ट लिखकर मजहब के वास्ते फिल्मी करियर पर हमेशा के लिए ब्रेक लगाने का ऐलान किया है. कई लोग आशंका जता रहे हैं कि जायरा के फैसले के पीछे कट्टरपंथियों का दबाव हो सकता है. एक तरफ जायरा है और दूसरी तरफ है बंगाली एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां जोकि कट्टरपंथियों के सामने अब भी डटी हुई है.

फिल्मी पर्दे की ये धाकड़ लड़की असल जिंदगी और अपने इर्द-गिर्द के सामाजिक दबावों को नहीं झेल पाई. सिल्वर स्क्रीन के दंगल में अपने प्रतिद्वन्दियों को धूल चटा देने वाली इस छोटी उम्र की एक्ट्रेस जायरा वसीम ने उन दबावों के आगे घुटने टेक दिए. जिनके सामने उन्हीं की एक हममजहब अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां डटकर मोर्चा लिए हुए हैं.

जायरा वसीम पर भड़कीं रवीना टंडन, कहा- दो फिल्म करने वालों के इंडस्ट्री छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता, अच्छा होता अगर सम्मान के साथ छोड़तीं

एक्ट्रेस जायरा वसीम ने महज 5 साल के भीतर ही बॉलीवुड की उस चकमती-दमकती दुनिया को अलविदा कहने का फैसला कर लिया जहां से उन्हें ढेर सारी शोहरत मिली, दौलत मिली, नाम मिला. दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी बॉलीवुड की दो बड़ी सुपर-डुपर हिट फिल्में देने वाली इस इस होनहार युवा अभिनेत्री ने फेसबुक पोस्ट में घोषणा करके सबको चौंका दिया कि वो अब फिल्में नहीं करेंगी--इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इसके लिए जायरा ने मजहब का वास्ता दिया. जायरा ने लिखा, ''लंबे अरसे से मैं ये महसूस कर रही हूं कि मैंने कुछ और बनने के लिए संघर्ष किया है. मैंने ऐसे माहौल में काम करना जारी रखा जिसने लगातार मेरे ईमान में दख़लअंदाज़ी की. मेरे धर्म के साथ मेरा रिश्ता ख़तरे में आ गया.''

लेकिन जायरा की इस बात पर इस्लाम के जानकारों की अलग-अलग राय है-

अभिनेता रजा मुराद ने कहा, ''इस्लाम महिलाओं के काम करने के खिलाफ नहीं है. एक्टिंग करना इस्लाम के खिलाफ है, ये बात सही नहीं है. फारुख शेख साहब के साथ मैंने बहुत सारी फिल्में की हैं. रेगुलर काम करते ते और उसके साथ-साथ अपने मजहब का पालन करते खथे पांच वक्त के नमाजी थे.

सिंदूर लगाने-चूड़ा पहनने पर जारी हुआ था फतवा, अब नुसरत जहां के समर्थन में मिमी चक्रवर्ती ने कही ये बात

मौलाना आजाद उर्दू नेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति फिरोज बख्त अहमद का कहना है, ''जाहिरा ने जब फिल्म लाइन ज्वाइन की थी तो ये उनको पहले सोचना था कि ये उनके धर्म के आड़े आयेगा कि नहीं. इमानदारी की बात ये है कि हमारा जो धर्म है इस्लाम वो कहीं से कहीं तक फिल्म के आड़े नहीं आता. आप चाहे एक्टिंग करें मुजिक कंपोज कीजिए, आप अपने धर्म से जुड़े रह सकते है पांच वक़्त नमाज़ पढ़ सकते है, रोज रख सकते है जकात खैरात कर सकते है.''

मौलाना यसूब अब्बास का कहना है, ''औरत क्या पहने ये इयस्लाम में 1400 साल पहले है. इंडस्ट्री की सारी औरतों को इस बारे में सोचना चाहिए. अपने अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए. औरत नुमाइश की वस्तु नहीं.''

लेकिन क्या सब कुछ वैसा ही है, जैसा जायरा वसीम ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है. क्या वाकई जायरा ने ये फैसला अंतरात्मा की आवाज पर लिया ? कहीं उनके फैसले के पीछे कट्टरपंथी ताकतों का दबाव तो नहीं है? ऐसी आशंका कई लोग जता रहे हैं.

बीजेपी नेता शाजिया इल्मी का कहना है, ''बस ये ना हो कि जायरा ने किसी धमकी की वजह से या जबरदस्ती ऐसा कदम उठाया हैं. क्योंकि पहले उन्हें ऐसी धमकियां मिलती रही हैं.'' महिला एक्टिविस्ट जीनत शौकत अली का कहना है, ''दबाव की वजह से लिया है तो गलत है. लेकिन निजी लिया है तो उसका सभी को सम्मान करना चाहिए.''

मुमकिन है कि जायरा ने कट्टरपंथियों के दबाव के आगे सरेंडर करना ही उचित समझा हो.

जम्मू कश्मीर की रहने वाली जायरा सामाजिक दबावों में तभी से घिरनी लगी थी जब महज 13 साल की उम्र में ही वो आमिर खान की फिल्म दंगल में पहलवान गीता फोगट के बचपन का किरदार निभाकर शोहरत की बुलंदी तक पहुंच गई थी. उसके बाद आमिर खान के साथ ही अगली फिल्म सीक्रेट सुपर स्टार में भी उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी. यहां तक कि कुछ समय पहले तक जायरा फिल्मी दुनिया को ही अपनी नियति, अपनी तकदीर बता रही थीं. लेकिन अब लगता है कि उस डेस्टनी, उस नियति का पहिया किसी और ही दिशा में घूम गया है.. जायरा की फेसबुक पोस्ट से इसे समझा जा सकता है. क़ुरान और पैग़ंबर का मार्गदर्शन मेरे फ़ैसले लेने और तर्क करने की वजह बना और इसने ज़िंदगी के प्रति मेरे नज़रिए और ज़िंदगी के मायने को बदल दिया.

इस्लाम के जानकार असद खान फलाही ने कहा, ''अगर ऐसा कुछ होता तो वो बतातीं कि उनके ऊपर फैमिली या किसी और का दबाव आया. जब तक वो कुछ कहें ना किसी ने मजबूर किया तब तक सवाल नहीं उठा सकते.''

वजह जो भी रही हो, जायरा वसीम अपने फैसले से फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों को भी चौंका दिया है. फिल्मकार अशोक पंडित का कहना है, ''आपको रिटायर करना है तो करिए लेकिन उसे धर्म के साथ मत जोड़िए. आप रिटायर हो सकते हैं. ऐसा मौका खुशकिस्मत लोगों को मिलता है.''

बहरहाल अब 18 साल की एक्ट्रेस जायरा वसीम के फैसले को 29 साल की एक्ट्रेस नुसरत जहां के हौसले के आईने में देखा जा रहा है तो इसकी वजह भी है. बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और अब तृणमूल कांग्रेस की नवनिर्वाचित सांसद नुसरत जहां सिंदूर लगाने, मेंहदी रचाने, चूड़ा पहनने के बाद जहां कट्टरपंथियों की धमकियों के आगे डटी हुई हैं, वहीं जायरा ने उस दुनिया को ही बाय-बाय कह दिया जिसने उसे सिर आंखों पर बिठाया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget