एक्सप्लोरर

Sunjay Kapur की मौत के बाद क्या सच में रो रही थीं करीना कपूर? जानें गुस्से में क्यों हैं नेटिजंस

Kareena Kapoor Crying Viral Video: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद करीना कपूर का एक वीडियो वायरल है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वो रोती हुई घर से बाहर निकलीं.

Kareena Kapoor Crying Viral Video: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का लंदन में पोलो खेलत समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. इस बुरे समय में उनकी एक्स वाइफ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के चाहने वाले और परिवार के कई लोग उनसे मिलने पहुंचे. 

इस बीच करीना कपूर भी उनके घर मिलने पहुंची थीं. लेकिन उनकी मुलाकात के बाद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और ये कहा जाने लगा कि बहन से मिलने के बाद करीना रोते हुए निकली हैं. नेटिजंस ने इस बात पर पैप्स को निशाने पर लिया है.

करीना-करिश्मा की मुलाकात के बाद गुस्से में क्यों हैं नेटिजंस
दरअसल जब करीना वहां से बाहर निकलीं तो पैप्स ने उन्हें घेर लिया. एक वायरल वीडियो में ये दावा किया गया कि संजय कपूर के निधन के बाद करीना कपूर रोते हुए करिश्मा कपूर के घर से बाहर निकली हैं.

इस पर कुछ नेटिजंस का का कहना है कि वायरल वीडियो में वो चेहरा छुपाने की कोशिश करती दिखीं. हालांकि, जिस तरह से पैप्स उनकी कार को घेरकर खड़े हुए उसे देख नेटिजंस गुस्से में आ गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AltBollywood (@alt_bollywood)

क्या कह रहे हैं नेटिजंस
करीना के रोने के दावे से वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया- 'क्या करीना को पता था कि वो रो रही हैं.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'वो किसी ऐसे इंसान के लिए क्यों रोएगी जिसने उसकी बहन को परेशान किया. वो सिर्फ अपना चेहरा छिपा रही थी.'


Sunjay Kapur की मौत के बाद क्या सच में रो रही थीं करीना कपूर? जानें गुस्से में क्यों हैं नेटिजंस

सुजैन बर्नर्ट ने भी कमेंट कर की आलोचना
टीवी एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है. साल 2023 में उनके हसबैंड अखिल मिश्रा का निधन हुआ था. उन्होंने अपने उस बुरे समय के बारे में याद करते हुए और पैप्स पर भड़कते हुए लिखा, 'मुझे खुशी है कि जब मेरे अखिल मुझे छोड़कर गए तब प्रेस मेरे आसपास नहीं थी. ऐसे समय में जब आप रोना चाहते हैं तो इस तरह से इनके बीच में घिरा होना कितना भयानक है.'
 
बता दें कि सुजैन एक जर्मन एक्ट्रेस हैं जो 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' और 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वो टीवी शो 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' में भी नजर आ चुकी हैं.

संजय कपूर के बारे में
ऑटो कंपोनेंट फर्म सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं. उनकी शादी करिश्मा कपूर से साल 2003 में हुई थी जो सिर्फ 13 साल चली. 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया. दोनों के दो बच्चे हैं. इसके बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से साल 2017 में शादी की जिससे उन्हें एक बेटा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget