एक्सप्लोरर

Bollywood Delegation Meet में एक भी महिला को शामिल न करने पर दीया ने उठाए सवाल

Bollywood Delegation Meet : हाल ही में भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन जगत के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. अब इस मुलाकात को लेकर अब एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने गंभीर सवाल उठाए हैं.

Bollywood Delegation Meet : हाल ही में भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन जगत के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. अब इस मुलाकात को लेकर अब एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने गंभीर सवाल उठाए हैं. दीया मिर्जा ने अक्षय कुमार के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, ''ये शानदार है, इस कमरे में एक भी महिला दिखाई नहीं दे रही क्या इसके पीछे कोई खास कारण है?''. दीया ने इसी मामले को लेकर एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या एक इंडस्ट्री को सिर्फ पुरुष ही रिप्रेसेंट कर सकते हैं.

पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां मना रहीं करीना कपूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

इतना ही नहीं एक ट्वीट का रिप्ला देते हुए दीया मिर्जा ने लिखा, ये किसी कॉम्पीटीशन की बात नहीं है. ये मौलिक अधिकार की बात है. अगर हम समाज में बराबरी का सपना देखते हैं तो हमें इसे हर स्तर पर लागू करना होगा. हमें हर चर्चा में महिलाओं को बराबर का दर्जा देना होगा.

GST की दरों पर हुई थी बात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात में मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी की दरें कम व एक समान रखने की मांग की गई थी. इस मीटिंग में अक्षय कुमार, अजय देवगन, फिल्म निर्माता करण जौहर, राकेश रोशन, सेंसर बोर्ड प्रमुख प्रसून जोशी और प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर मोदी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे.

इस मीटिंग को लेकर पीआईबी द्वारा भी एक बयान जारी किया गया था. बयान में कहा गया था, प्रतिनिधिमंडल ने मोदी को भारत में मीडिया व मनोरंजन उद्योग में विकास की व्यापक संभावनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि यह क्षेत्र निकट भविष्य में भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है.

फिल्म जगत के सदस्यों ने भारत के मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी की दरें कम और एक समान रखने की मांग की और मुंबई को मनोरंजन की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करने और इस दिशा में विभिन्न उपाय करने व सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया.

PM मोदी ने दिया आश्वासन

इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने कहा की भारतीय मनोरंजन उद्योग दुनिया भर में लोकप्रिय है. यह उद्योग विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग के साथ है और वह सुझावों पर सकरात्मक रूप से विचार करेगी. इससे पहले भी प्रतिनिधिमंडल ने अक्टूबर में मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'सुसाइड के आने लगे थे ख्याल', शिल्पा शेट्टी संग तलाक की खबर सुन जेल में टूट गए थे राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी संग तलाक की खबर सुन जेल में टूट गए थे राज कुंद्रा, आया सुसाइड का खयाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget