एक्सप्लोरर

Dhurandhar Teaser: 'घायल हूं इसलिए घातक हूं...', रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का धांसू टीजर आउट, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Dhurandhar Teaser: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें एक्टर का धांसू अवतार देखने को मिला है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

Dhurandhar Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में रणवीर का शानदार अवतार देखने को मिला है जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. इस खास मौके पर मेकर्स ने 'धुरंधर' की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है. 

लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में सिगरेट दबाए रणवीर सिंह का 'धुरंधर' से दमदार लुक सामने आया है. ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है जिसमें एक से बढ़कर एक एक्टर्स दिखाई देंगे. संजय दत्त से लेकर अर्जुन रामपाल तक की झलक फिल्म के टीजर में देखने को मिली है. रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा- 'एक नर्क उठेगा, अनजान मैं की सच्ची कहानी को उजागर करगा.'

कैसा है 'धुरंधर' का टीजर?
'धुरंधर' के टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के गैंगस्टर अवतार की झलक और आर माधवन की आवाज में दमदार डायलॉग्स से होती है. वो कहते हैं- 'बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था, पड़ोस में रहते हैं, गोदे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो, बिगाड़ने का वक्त आ गया है.' इसके बाद रणवीर सिंह भरपूर एक्शन में दिखाई देते हैं. वो कहते हैं- 'घायल हूं इसीलिए घातक हूं.' फिल्म में रणवीर सिंह एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं.

कब रिलीज होगी 'धुरंधर'? (Dhurandhar Release Date)
आदित्य धर के डायरेक्शन वाली गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' को लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगे. इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी फिल्म में अहम किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म के टीजर में सभी एक्टर्स को फुल एक्शन मोड में देखा जा सकता है. 'धुरंधर' इसी साल 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget