Video: फिल्मी दुनिया से दूर खेतों में पसीना बहा रहे हैं धर्मेंद्र, गाय को खुद खिलाते हैं चारा
फिल्मी दुनिया की लाइमलाइट से दूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र अपना सारा समय फॉर्स हाउस में प्रकृति और पालतू जानवरों के सआथ बिता रहे हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र काफी समय से फिल्मी दुनिया की लाइमलाइट से दूर हैं. ऐसे में फैंस उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर वो इन दिनों कहां हैं और क्या कर रहे हैं? चकाचौंध से दूर इन दिनों धर्मेंद्र बेहद सादा जीवन जी रहे हैं. दरअसल, धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं. जिन्हें उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. धर्मेंद्र के ये वीडियो बेहद खास है.
इन वीडियो में धर्मेंद्र अपने फॉर्म हाउस हैं. धर्मेंद्र इन दिनों अपना अधिकतर समय इसी फॉर्म हाउस में बिता रहे हैं और प्रकृति का आनंद ले रहे हैं. किसी तस्वीर में वो अपने खेतों में हाथ फैलाये दिख रहे हैं तो किसी में टोकरी उठाये नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में तो वो अपनी गायों को चारा खिलाते भी दिख रहे हैं. तो दूसरी वीडियो में मुर्गी को दाना खिला रहे हैं. इसके साथ ही धर्मेंद्र आम के सीजन को काफी एन्जॉय करने वाले हैं.
छोटे से लेकर बड़े तक धर्मेंद्र एक वीडियो में सभी तरह के आम दिखाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वो अपने बाग से तोड़े गए आमों की खासियत बताते नजर आ रहे थे. धर्मेंद्र के साथ एक लड़का भी वीडियो में नजर आ रहा था, जो आमों को टोकरियों में रख रहा था. सोशल मीडिया पर यूजर्स धर्मेंद्र के इन वीडियोज को काफी पसंद किया जा रहा है.
उम्र के जिस पड़ाव पर धर्मेंद्र हैं, वहां भी वो इतने कमाल के दिखते हैं कि हर कोई दंग रह जाता है. अक्सर उनसे यह पूछा जाता है कि वो क्या खाते हैं कि आज भी वो जवान लगते हैं ? धर्मेंद्र हंसते हुए जवाब देते हैं कि लोगों की दुआएं हैं जो मुझे जवान रखती हैं लेकिन इन वीडियोज से खुलासा हो गया है कि वो प्रकृति के कितने करीब रहते हैं. यही वजह है कि धर्मेंद्र पर उम्र का कोई असर नहीं पड़ता है.
फैंस को आज भी धर्मेंद्र को फिल्मों में देखने का इंतजार है. बता दें कि धर्मेंद्र में अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म में काम किया है. लेकिन इन दिनों को सारा समय बेहद सादगी में प्रकृति के साथ बिता रहे हैं. आपको बता दें कि धर्मेन्द्र 2004 से 2009 तक बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद थे. हालांकि इन दिनों वो राजनीति से भी दूर हैं.





















