एक्सप्लोरर

जब हेमा मालिनी को इंप्रेस करने के लिए टंकी पर चढ़ गए थे धर्मेंद्र, तब ऐसा था 'बसंती' का रिएक्शन

Sholay: फिल्म 'शोले' का टंकी वाला सीन हर किसी के दिलों में जिंदा है. धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी शूटिंग से पहले उसी टंकी के जरिए इम्प्रेस करने की कोशिश की थी. आइए जानते हैं तब कैसा था उनका रिएक्शन.

1975 में रिलीज हुई फिल्म 'शोले' जय और वीरू की सच्ची दोस्ती को दिखाती है. फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई और 12 दिसंबर को 4के वर्जन के साथ रिलीज हो रही है. इसी फिल्म के सेट पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन प्यार की शुरुआत भी हुई थी. धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए ही वीरू का किरदार निभाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शूटिंग के दौरान भी धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

हेमा मालिनी को इंप्रेस करने के लिए टंकी पर चढ गए थे धर्मेंद्र
फिल्म 'शोले' का ऑइकॉनिक टंकी वाला सीन हर किसी के दिलों में आज भी जिंदा है. टंकी पर चढ़कर वीरू ने बसंती से अपने प्यार का इजहार किया था, लेकिन शूटिंग से पहले उसी टंकी के जरिए धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को इम्प्रेस करने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त हेमा मालिनी पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा था. इस बात का खुलासा शोले में अहमद का किरदार निभाने वाले सचिन पिलगांवकर ने किया था.
जब हेमा मालिनी को इंप्रेस करने के लिए टंकी पर चढ़ गए थे धर्मेंद्र, तब ऐसा था 'बसंती' का रिएक्शन

फिल्म शोले से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए सचिन पिलगांवकर ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र की यही कोशिश थी कि वे बस हेमा मालिनी को किसी तरह इम्प्रेस कर दें. किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि सेट पर शूटिंग के लिए बड़ी और ऊंची टंकी बनाई गई और वो टंकी असली नहीं थी, उसे आर्ट डायरेक्टर ने बनाया था और वो मजबूत भी नहीं थी.

ऐसा था हेमा का रिएक्शन
सचिन पिलगांवकर ने बताया कि सिर्फ हेमा को इंप्रेस करने के लिए वे टंकी पर चढ़ गए और रेलिंग को क्रॉस कर खड़े हो गए. ये देख कर रमेश सिप्पी घबरा गए और "धरमजी-धरमजी" चिल्लाने लगे, लेकिन उन्होंने कहा, "अरे कुछ नहीं होगा." ये सब हेमा मालिनी देख रही थीं और उनके चेहरे पर कोई एक्सप्रेशन ही नहीं थे. मैंने हेमा से कहा कि ये बहुत खतरनाक है, तो उन्होंने बिना एक्सप्रेशन के सिर्फ इतना कहा, "हां, खतरनाक है." मतलब उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ रहा था.

बताया ये भी जाता है कि हेमा मालिनी के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए वे शोले के सेट पर बार-बार सीन को रीटेक करवाते थे. फिल्म में बसंती के आम तोड़ने वाले सीन के समय भी कुछ ऐसा ही हुआ था और धर्मेंद्र ने सीन को परफेक्ट बनाने के बहाने से कई बार रीटेक लिया था. भले ही आज धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके फैंस उनकी फिल्मों के जरिए हमेशा उन्हें याद करते रहेंगे. अभिनेता का जन्म 8 दिसंबर को हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, इस मूवी ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
कार्तिक-ममूटी बेस्ट एक्टर और यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, इस मूवी ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये
570 करोड़ कमाने वाली 'सैयारा' को एक साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान पांडे-अनीत पड्डा का रीयूनियन, देखें फोटोज
570 करोड़ कमाने वाली 'सैयारा' को 1 साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान-अनीत का रीयूनियन
Mehdi Hassan Birth Anniversary: शहंशाह-ए-गजल: जब परिवार चलाने के लिए मैकेनिक बने मेहदी हसन, फिर रियाज ने बदल दी किस्मत
शहंशाह-ए-गजल: जब परिवार चलाने के लिए मैकेनिक बने मेहदी हसन, फिर रियाज ने बदल दी किस्मत

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget