एक्सप्लोरर

'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा? जानें रेस में कौन आगे

Dhadak 2 Vs Son Of Sardaar 2: 'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है. आइए जानते हैं इन फिल्मों को हिट होने के लिए कितना कलेक्शन करना होगा.

1 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बॉलीवुड फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं. तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'धड़क 2' का सामना बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' से होने वाला है. ऐसे में दोनों फिल्मों में अभी से रेस शुरू हो गई है. फिल्मों की एडवांस बुकिंग तो शुरू हो ही गई है, साथ ही पहले दिन का प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है.

'सन ऑफ सरदार 2' अजय देवगन की 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है. पहले फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 1 अगस्त को बड़े पर्दे पर आ रही है. वहीं 'धड़क 2' साल 2018 की फिल्म 'धड़क' का सीक्वल है. इसे तमिल फिल्म 'परियेरम पेरुमल' का रीमेक बताया जा रहा है.

रेस में कौन सी फिल्म आगे? 

  • कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 'सन ऑफ सरदार 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9 से 11 करोड़ रुपए तक कमा सकती है.
  • वहीं तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन स्लो ओपनिंग करने वाली है.
  • 'धड़क 2' बॉक्स ऑफिस पर 5 से 7 करोड़ रुपए तक की ओपनिंग ले सकती है.
  • ऐसे में साफ है कि अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' फिलहाल रेस में आगे चल रही है.

हिट होने के लिए दोनों फिल्मों को कमाने होंगे कितने नोट?
किसी भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने का फॉर्मूला है कि उसे अपनी लागत से करीब दोगुना कलेक्शन करना होगा. 'सन ऑफ सरदार 2' का बजट 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. यानी अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म को हिट होने के लिए 200 करोड़ रुपए का कारोबार करना होगा. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धड़क 2' का बजट 55 से 60 करोड़ रुपए है. यानी फिल्म को हिट लिस्ट में शामिल होने के लिए 120 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना होगा.

'सन ऑफ सरदार 2' की स्टार कास्ट
'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा रवि किशन, चंकी पांडे, संजय मिश्रा, कुब्रा सैत और रोशनी वालिया भी फिल्म का हिस्सा हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
'बंटवारा 1947' की स्क्रीनिंग में बॉबी देओल ने भाई सनी देओल को लगाया गले, इन सेलेब्स ने भी बिखेरा जलवा
'बंटवारा 1947' की स्क्रीनिंग में बॉबी देओल ने भाई सनी देओल को लगाया गले, इन सेलेब्स ने भी बिखेरा जलवा
Box Office: 19 साल बाद इमरान हाशमी ने लिया सनी से बदला ! ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा रही 'आवारापन 2' की कमाई
'आवारापन 2' ने की ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा कमाई, जानें- कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office: 'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत, शॉकिंग है कलेक्शन
'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget