एक्सप्लोरर

नोटबंदी, पायरेसी के कारण बॉलीवुड के लिए औसत रहा साल

मुंबई: इस साल रिलीज लगभग 230 हिंदी फिल्मों में से सिर्फ आठ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकीं. फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इन फिल्मों की कुल कमाई का औसत आंकड़ा 2,700 करोड़ रहा.

इस साल नवंबर में केंद्र सरकार के नोटबंदी के कदम ने कई फिल्मों की कमाई पर असर डाला. पायरेसी से भी फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा. कुछ निर्माताओं और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के बीच हुई खींचतान साल में सुर्खियां बनीं. भले ही शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' उनकी अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसी नहीं चली, लेकिन आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुईं.

विवादों में रहने के बावजूद नशे पर बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' कोई खास कमाल नहीं कर सकी. सीबीएफसी ने फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई और दृश्यों को हटाया गया. वहीं सेक्स कॉमेडी 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' पायरेसी का शिकार हो गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से 500 और 1,000 रुपये के नोट बंद करने के ऐलान के बाद कई फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा. लोग फिल्म देखने के बजाय एटीएम और बैंकों के बाहर लाइन में खड़े नजर आए. नोटबंदी के कारण देश भर के कुछ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर बंद हो गए.

निर्देशक विशाल पांड्या ने नोटबंदी के कारण अपनी फिल्म 'वजह तुम हो' की रिलीज की तारीख बढ़ाकर 16 दिसम्बर कर दी. व्यापार विश्लेषक विनोद मिरानी ने बताया, "यह साल खराब रहा. कुल मिलाकर मुझे लगता है कि अगर फिल्म की कहानी अच्छी नहीं है तो फिर क्यों लोग फालतू में पैसे खर्च करें? जाहिर सी बात है कि अगर आप लोगों को अच्छी कहानी वाली फिल्म नहीं दे सकते तो वे सिनेमाघर नहीं जाएंगे. 'दंगल' की कहानी दमदार है, इसलिए लोग इसे देख रहे हैं."

'वजीर', 'फैन', 'फितूर', 'मोहेनजोदाड़ो', 'मिर्जिया', 'रॉक ऑन-2' और 'बेफिक्रे' जैसी फिल्मों से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई का परचम नहीं लहरा सकीं. आमिर खान की फिल्म 'दंगल' शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म विशेषज्ञ राजेश थडानी ने फिल्म के 250 करोड़ से ज्यादा कमाने की उम्मीद जताई है.

जनवरी 2017 में प्रदर्शित होने जा रही शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' पर फिलहाल लोगों का निगाहें टिकी हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nana Patekar Death News Live: राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़
Live: राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ‘मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी’
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ‘मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी’
मौत से 3 दिन पहले बेहद खुश थे नाना पाटेकर, नाचते-गाते वीडियो वायरल
मौत से 3 दिन पहले बेहद खुश थे नाना पाटेकर, नाचते-गाते वीडियो वायरल
यादों में नाना पाटेकर: कभी एक शो के मिलते थे सिर्फ 50 रुपए, पत्नी की सैलरी थी 2500 रुपए
यादों में नाना पाटेकर: कभी एक शो के मिलते थे सिर्फ 50 रुपए, पत्नी की सैलरी थी 2500 रुपए

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget