एक्सप्लोरर

वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस तीन दिन से लगातार सड़क पर प्रदर्शन कर रही है. अब राहुल गांधी ने केसी वेणुगोपाल को प्रोटेस्ट में न आने वाले लोगों की लिस्ट बनाने को कहा है.

कांग्रेस पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को लेकर आक्रमक हैं. लगातार तीन दिन से राहुल गांधी सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अब खबर है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को हिदायत दी है कि प्रदर्शन में सारे सांसदों की उपस्थिति को सुनिश्चित करें. 

उन्होंने कहा है कि जो पिछले दो दिन में आए हैं और जो नहीं आए हैं. इसकी सूची बनाई जाए. अगर कोई गैर हाजिर है और उनके पास संतोषजनक जवाब नहीं है तो, कारण बताओ नोटिस जारी करो.

राहुल ने गठबंधन के साथियों को दिल्ली बुलाया है

इससे पहले खबर आई थी कि राहुल गांधी ने अपने गठबंधन के सहयोगियों को फोन कर दिल्ली बुलाया है. इसमें जो नाम सामने आए हैं, उनमें ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और तेजस्वी यादव शामिल हैं. इंडिया गठबंधन एक कदम भी इस मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं है. सभी सहयोगी दल कांग्रेस के साथ इस प्रदर्शन को और मजबूत करने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं. 

वहीं, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान देते हुए कहा है कि वह दिल्ली आ रही हैं. उन्होंने बताया कि 8-9 अक्टूबर को राष्ट्रपति से मुलाकात हो सकती है. राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले नेताओं की लिस्ट में उनका भी नाम शामिल है.

ममता बोलीं- हम कुछ नहीं बता सकते

ममता ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हम रणनीति के बारे कुछ नहीं बता सकते हैं. उन्होंने मुझे बुलाया है. हमारा जेनजी के साथ रिश्ता है. हम बाद में देखेंगे कि वह क्या करते या क्या नहीं करते हैं. मैंने बहुत अत्याचार देखे हैं. पूरे भारत में हर किसी को विरोध करने का अधिकार है. इसके अलावा ममता बनर्जी ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा है कि उनके साथ जो हुआ है, वह सही नहीं है. 

एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget