एक्सप्लोरर

फिल्म 'तमाशा' के पांच साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने जताई खुशी, फैंस के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर स्टारर 'तमाशा' के पांच साल पूरे होने पर दीपिका इसे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने फिल्म की अनदेखी तस्वीरें को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है. इन तस्वीर में उनके साथ रणबीर कपूर भी हैं. उन्होंने इन तस्वीरों में इम्तियाज अली को भी टैग किया है, जोकि इस फिल्म के डायरेक्टर थे.

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'तमाशा' के पांच साल पूरे हो गए हैं. फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था. दीपिका फिल्म के पांच साल पूरे होने पर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने फिल्म के पांच साल पूरे होने पर फिल्म मेकिंग के दौरान की कई अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं.

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,"तमाशा के पांच साल, तारा के तारा के पांच साल." उन्होंने इस पोस्ट को डायरेक्टर इम्तियाज अली को भी टैग किया. इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ रणबीर कपूर भी लिखा. पहली तस्वीर में दीपिका और रणबीर दिखाई दे रहे हैं जोकि एक तनावपूर्ण स्थिति में बात करते हुए नजर आते हैं. कुछ दूरी पर एक लाइटमैन उनके लिए लाइट पकड़े हुए खड़ा है.

यहां देखिए दीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम पोस्ट-

दूसरी तस्वीर में दीपिका पादुकोण हाथ में क्लैपरबोर्ड बोर्ड के पास खड़ी हैं और सीन को पढ़ते हुए नजर आ रही हैं. ऐसा लगता है कि वह गहरी सोच में डूबी हुई हैं. तीसरी तस्वीर में रणबीर कपूर रोबोट के किरदार में दिखाई दे रहे हैं और क्लाइमैक्स में प्ले के दौरान स्टेज पर परफॉर्मेंस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर बदला नाम

फिल्म 'तमाशा' के दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने और रणबीर कपूर की वजह से सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना प्रोफाइल पिक्चर बदल लिया. उन्होंने फिल्म 'तमाशा' की एक तस्वीर को प्रोफाइल पिक्चर बना लिया था. उन्होंने अपना नाम बदलकर 'तारा' कर दिया था. फिल्म में दीपिका ने तारा का किरदार निभाया था, जबकि रणबीर कपूर वेद नाम के शख्स का किरदार निभा रहे थे. फिल्म की शूटिंग क्रोशिया, शिमला, दिल्ली, गुड़गांव, कोलकाता और टोक्यो समेत कई जगहों पर हुई.

ये भी पढ़ें-

क्या टूट जाएगी रैपर बादशाह की शादी? कई महीनों से रह रहे हैं पत्नी जैस्मीन से अलग

Taarak Mehta ka Ooltah Chashma: एक एपिसोड से इतना कमाते हैं गोकुलधाम सोसायटी के 'आत्माराम भिड़े', जानकार हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget