एक्सप्लोरर

पठान के डबिंग स्टूडियो से दीपिका पादुकोण ने शेयर की तस्वीर, रिलीज से पहले ही फैंस ने फिल्म को बताया हिट

'Pathaan' Dubbing Session : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म पठान की डबिंग शुरू कर दी है. दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी एक झलक शेयर की.

'Pathaan' Dubbing Session : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक्शन फिल्म पठान (Pathaan) के लिए डबिंग शुरू कर दी है. गुरूवार को दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी एक झलक शेयर की. तस्वीर में टेबल पर स्क्रिप्ट रखी और मेज के ठीक ऊपर माइक दिख रहा है. अभिनेत्री ने इमेज को कैप्शन दिया, डब्लूआईपी पठान. 

दीपिका के पोस्ट शेयर करते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी और फायर इमोजी की बौछार करनी शुरू कर दी. पठान के सुपर फैन ने लिखा, "पठान हिट है बॉस." बता दें हाल ही में पठान का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था जिसे भी फैंस ने काफी पसंद किया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ ने दावा किया है कि दीपिका की मौजूदगी पठान के लिए काफी अच्छी साबित होगी. सिद्धार्थ कहते हैं कि मैंने दीपिका के साथ उनके शुरुआती दिनों में भी काम किया है और पिछले कुछ सालों में उन्हें पूरी तरह बदलते देखा है. निर्देशक का कहना है कि फिल्म में दीपिका का होना किसी यूएसपी से कम नहीं है. सिद्धार्थ ने आगे बताया कि हम इस फिल्म में किसी ऐसे एक्टर को कास्ट करना चाहते थे जो किसी भी जेंडर और उम्र के दर्शक को अपील कर सकता हो और ऐसे में दीपिका से बड़ा स्टार कोई हो ही नहीं सकता. 

पहली बार शाहरुख़ खान के साथ नजर आएंगे जॉन 
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका के अलावा सुपरस्टार शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस के बाद पठान में दीपिका और शाहरुख चौथी बार साथ नजर आएंगे. यह पहली बार होगा जब जॉन, शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. एक्शन हीरो जॉन इससे पहले दीपिका के साथ देसी बॉयज और रेस 2 में काम कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाली फिल्म एक रॉ एजेंट कोडनेम पठान के इर्द-गिर्द घूमती है. पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हनुमान अंश' ने थर्सडे को की बंपर कमाई, 'टॉक्सिक' का बुरा हाल, जानें- 'आवारापन 2' का कलेक्शन
'हनुमान अंश' ने थर्सडे को की बंपर कमाई, 'टॉक्सिक' का हुआ बुरा हाल
Mirzapur The Movie Release Live: 'मिर्जापुर द मूवी' है मास एंटरटेनर, हैरान कर देगा क्लाइमेक्स
Live: 'मिर्जापुर द मूवी' है मास एंटरटेनर, हैरान कर देगा क्लाइमेक्स
मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ
मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान बॉलीवुड में करेंगे धमाका, एक्शन फिल्म से होगी एंट्री
21 की उम्र में ब्लॉकबस्टर डेब्यू, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से 2 बार की थी मुलाकात, किस्से ऋषि कपूर के
ऋषि कपूर ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद संग पी थी चाय, जानें एक्टर के दिलचस्प किस्से

वीडियोज

NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE
NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम
राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1,290 लोगों की मौत, जानें कितने लापता
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1,290 लोगों की मौत, जानें कितने लापता
12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास
12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
जय श्रीकृष्ण! जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या प्रार्थना की?
जय श्रीकृष्ण! जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या प्रार्थना की?
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
GATE 2027- रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT-IISc में पढ़ाई और PSU में नौकरी का मौका
GATE 2027- रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT-IISc में पढ़ाई और PSU में नौकरी का मौका
Embed widget