एक्सप्लोरर

VIDEO: 'छपाक' के ट्रेलर लॉन्च पर रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी को लेकर कही ये बात

'छपाक' के ट्रेलर लॉन्च पर दीपिका पादुकोण हद से ज्यादा इमोशनल हो गईं. फिल्म को लेकर बात करते समय दीपिका की आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे.

मुंबई: दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. झकझोर कर रख देने वाले इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. जानी-मानी एसिड अटैक विक्टिम और न्याय के लिए लड़ने के अपने जज्बे से लाखों लड़कियों को प्रेरित करने वाली लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी फिल्म 'छपाक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका पादुकोण बेहद भावुक हो गईं और वो अपने आंसुओं को नहीं रोक पाईं.

दीपिका ने 'छपाक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रोते हुए कहा, "ऐसा कम ही होता है जब आपको एक ऐसी कहानी मिलती है जो आपको इस कदर गहरे तौर पर प्रभावित कर जाती है. यह किसी एक घटना के बारे में नहीं है, बल्कि यह उससे उभरने और उसपर जीत हासिल करने की कहानी है. सौभाग्यवश मुझे भी लक्ष्मी‌ से मिलने का मौका‌ मिला... हमने पूरे ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ फिल्म की कहानी को कहने की‌ कोशिश की है. हम इस कहानी‌ के साथ पूरी तरह से ईमानदार रहना चाहते थे और इसे पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना चाहते थे."

दीपिका‌ ने आगे कहा, "मुझे याद है कि मेघना गुलजार (निर्देशक) मुझे स्क्रिप्ट पढ़़कर सुना‌ रहीं थीं और पहले दो पन्ने पढ़ने के बाद ही मैंने इस फिल्म के लिए हां कह दी थी. फिल्म की पूरी नरेशन मुझे बाद में दी गयी थी. मगर मैं इस कहानी के कहे जाने‌ को लेकर काफी आश्वस्त थी, इसीलिए भी क्योंकि इसे मेघना कहने वाली थीं."

दीपिका ने निर्देशक मेघना गुलजार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मेघना‌, शुक्रिया. यह मेरे लिए अद्भुत सफर और एक बेहद जज्बाती अनुभव साबित हुआ... हमें उम्मीद है कि आप सभी भी वही सब महसूस करेंगे, जो हमने इस कहानी को कहते हुए महसूस किया. इस कहानी का हम सबपर एक गहरा असर होगा."

View this post on Instagram
 

#DeepikaPadukone gets emotional during #chhapaak trailer launch in #mumbai today #video #paparazzi #instadaily #manavmanglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रहीं दीपिका ने पहली बार लक्ष्मी से मिलने के अनुभव को भी साझा किया. उन्होंने कहा, "लक्ष्मी ने जब मुझे पहली दफा देखा तो उन्हें लगा कि वो अपने आप आपको आईने में देख रहीं थीं... मुझे लगा कि मैं खुद को देख रहीं हूं और लक्ष्मी को लगा कि वो खुद को देख रहीं हैं. उस दिन मैं सबसे ज्यादा नर्वस थी. मैं पहली बार एक ऐसे शख्स का रोल कर रही हूं जो अभी जीवित है... रीयल है... जिसे महसूस किया जा सकता है... जिसके‌ साथ मैं बैठकर बात कर सकती हूं, जिसकी कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि नहीं है."

दीपिका ने इस मुलाकात पर आगे कहा, "लक्ष्मी शूटिंग के पहले दिन सेट पर आईं थीं... उनसे मुलाकात को लेकर मैं काफी नर्वस थी... वो ग्लो कर रहीं थीं और काफी खुश थीं... जब आप एक रियल लाइफ कैरेक्टर कर रहे होते हो और वही शख्स आपके सामने खड़ा होकर कहता है कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं खुद को देख रही हूं, तो एक एक्टर के लिए इससे बड़ी और कोई बात नहीं हो सकती है."

दीपिका और मेघना दोनों ने एसिड अटैक की शिकार लड़कियों के लिए 'डरावना', 'बेचारी' जैसे शब्दों के इस्तेमाल करने से भी परहेज करने की गुजारिश की.

'छपाक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेस्सी, गोविंद सिंह संधू, निर्देशक मेघना गुलजार और निर्माता विजय सिंह भी मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि दीपिका और मेघना फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और सैफ अली खान अभिनीत 'तानाजी' के साथ क्लेश होगी.

यहां देखिए फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं, आप बुरे इंसान हैं...', यश को रावण के लुक में देख बेटे का था शॉकिंग रिएक्शन
'नहीं, आप बुरे इंसान हैं...', यश को रावण के लुक में देख बेटे का था शॉकिंग रिएक्शन
दिलजीत दोसांझ ने मंच पर महिला पुलिसकर्मी को किया सलाम, बोले- 'आप में मुझे अपनी मां की झलक दिखी'
दिल्ली की महिला पुलिसकर्मी में दिलजीत को दिखी मां की झलक, कॉन्सर्ट के बीच स्टेज पर किया सलाम
अधूरा रह गया फिल्ममेकर संजय गुप्ता का सपना, संजय दत्त संग बनाना चाहते थे ‘कांटे’ का सीक्वल
अधूरा रह गया फिल्ममेकर संजय गुप्ता का सपना, संजय दत्त संग बनाना चाहते थे ‘कांटे’ का सीक्वल
OTT राइट्स के मामले में इन फिल्मों ने मचाई धूम, करोड़ों में हुई डील, 'रामायण' ने मारी बाजी
ओटीटी राइट्स के मामले में इन फिल्मों ने मचाई धूम, करोड़ों में हुई डील, 'रामायण' ने मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
Mutton Pickle Recipe: बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी
बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी
Embed widget