एक्सप्लोरर

दीपिका पादुकोण के पिता और पूर्व बैडमिंटन चैम्पियन प्रकाश पादुकोण कोरोना संक्रमित,‌ बेंगलुरू में भर्ती

Deepika Padukone Father Corona Positive: प्रकाश पादुकोण ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी और उन्हें दूसरी डोज का इंताजर था, मगर इससे पहले ही वे कोरोना से संक्रमित हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

मुंबई: विश्व विख्यात बैंडमिटन खिलाड़ी रहे और जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण को कोरोना से ग्रस्त होने के बाद बेंगलुरू के भगवान महावीर जैन अस्पताल में दाखिल कराया गया है. 

एक करीबी सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें कुछ ही दिन पहले अस्पताल में दाखिल कराया गया और फिलहाल उनकी तबीयत पहले से बेहतर है. सूत्र का कहना है अच्छी होती सेहत के मद्देनजर उन्हें इसी हफ्ते अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने की उम्मीद है.

एबीपी न्यूज़ को इस बात की भी जानकारी मिली है कि दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के अलावा उनकी मां उज्ज्वला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण में भी कोरोना के लक्षण पाये गये थे, मगर वे दोनों फिलहाल ठीक हैं और दोनों घर पर ही हैं.

बता दें प्रकाश पादुकोण ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी और उन्हें दूसरी डोज का इंताजर था, मगर इससे पहले ही वे कोरोना से संक्रमित हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

उल्लेखनीय है कि 65 साल के पूर्व बैंडमिटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को 1980 में विश्व की पहली रैंकिंग हासिल हुई थी. इसी साल उन्होंने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप का खिताब भी जीता था. ये खिताब जीतनेवाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी थे. इतना ही नहीं, 1978 में कनाडा में हुए कॉमन वेल्थ गेम्स में प्रकाश पादुकोण ने बैंडमिटन के सिंगल्स मुकाबले में गोल्ड मेडल हासिल किया था. विश्व बैंडमिटन के क्षेत्र में प्रकाश पादुकोण की उपलब्धियों की फेहरिस्त काफी लम्बी है.

गौरतलब है कि 1972 में उन्हें प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. इसके अलावा भारत सरकार की ओर से उन्हें 1982 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
'माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त...' 'साजन' के डायरेक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का बड़ा राज
'माधुरी के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय...' 'साजन' डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज
Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget