एक्सप्लोरर

Chhapaak: आज रिलीज हो रही है दीपिका की 'छपाक', इन तीन राज्यों ने 'टैक्स फ्री' की फिल्म

Chhapaak Release: रिलीज होने से पहले फिल्म को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में टैक्स फ्री कर दिया गया है.

Chhapaak Release: दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' आज रिलीज हो रही है. यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है. रिलीज होने के ठीक एक दिन पहले फिल्म को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में टैक्स फ्री कर दिया गया है.इसकी घोषणा खुद सीएम कमलनाथ और भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है.

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया, "दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फ़िल्म 'छपाक' जो 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है , को मध्यप्रदेश में टैक्स फ़्री करने की घोषणा करता हूं."

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. भूपेश बघेल ने फिल्म के बार में ट्वीट करते हुए लिखा, "समाज में महिलाओं के ऊपर तेज़ाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरुक करती हिंदी फ़िल्म 'छपाक' को सरकार ने छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है."

इन दो राज्यों के अलावा पुडुचेरी में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की.

बता दें कि पिछले दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी जाने से यह फिल्म विवादों से घिर गई थी. सोशल मीडिया में कुछ लोग फिल्म के समर्थन में खड़े हुए थे, वहीं कुछ लोग फिल्म को न देखने की अपील करने उतर आए थे.

पहले दिन कितना कर सकती है कारोबार

गिरीश जौहर ने उम्मीद जताई है कि दीपिका पादुकोण की फिल्म को करीब 5 करोड़ रुपये की ओपनिंग हासिल हो सकती है. उन्होंने ये भी कहा कि आगे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म के रिव्यू पर भी निर्भर करेगा. 'छपाक' का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है. फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी भी नज़र आएंगे.

क्या है फिल्म की कहानी

दीपिका की ये फिल्म एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी दिखाती है. 2005 में लक्ष्मी अग्रवाल पर एक 32 साल के शख्स ने सिर्फ इसलिए एसिड फेंक दिया क्योंकि उन्होंने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था. इसके बाद लक्ष्मी अग्रवाल की सात बार सर्जरी हुई. इस फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं. दीपिका के अलावा विक्रांत मेस्सी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म के गाने गुलजार ने लिखें हैं. इस फिल्म में सिंगिंग अरिजित सिंह ने की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कृष्ण दास के मुंबई कॉन्सर्ट में भक्ति में डूबे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने ताली बजाकर गाए भजन
कृष्ण दास के मुंबई कॉन्सर्ट में भक्ति में डूबे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने ताली बजाकर गाए भजन
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'रामायण' में कव्वाली? 'मंगल रंग' गाना सुनते ही AR Rahman पर भड़के लोग
'रामायण' में कव्वाली? 'मंगल रंग' गाना सुनते ही AR Rahman पर भड़के लोग
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget