एक्सप्लोरर

विक्की कौशल की भूत को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार शुरुआत, कमाए इतने करोड़

Box Office Collection Bhoot: विक्की कौशल स्टारर 'भूत' का पार्ट वन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुका है और फिल्म की शुरुआती कमाई अच्छी रही है.

Box Office Collection Bhoot: विक्की कौशल स्टारर 'भूत' का पार्ट वन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुका है और फिल्म की शुरुआती कमाई अच्छी रही है. फिल्म ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग हासिल करते हुए 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई हासिल की. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.10 करोड़ की कमाई की है. इस कमाई के साथ फिल्म ने विक्की कौशल स्टारर फिल्मों की टॉप ओपनिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.

विक्की कौशल की पिछली रिलीज 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस पर 8.20 करोड़ की शानदार ओपनिंग हासिल की थी. इसके बाद दूसरे स्थान पर आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' जिसने है 7.53 करोड़ रुपए की कमाई की थी. अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 5.10 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 'भूत' पहुंच गई है.

वहीं, फिल्म की कमाई को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स की बात करें तो उनका मानना है कि फिल्म की कमाई को रफ्तार पकड़ने की जरूरत है. तरण आदर्श ने ट्वीट कर कहा कि फिल्म को अच्छे वीकेंड कलेक्शन के लिए दूसरे और तीसरे दिन बढ़त हासिल करने की जरूरत है.

 भानु प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित 'भूत : द हॉन्टेड शिप' 21 फरवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म में भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा भी अहम किरदारों में हैं.

भूतों से लगता है डर

विक्की ने भले ही किसी हॉरर फिल्म में काम कर लिया है, लेकिन असल जिंदगी में उन्हें भूतों से काफी डर लगता है. फिल्म की रिलीज से पहले विक्की ने सेट पर हुए एक अजीबोगरीब घटना का जिक्र किया.

उन्होंने कहा, "एक बार सेट पर शूटिंग के दौरान एक सीढ़ी मुझ पर बस गिरने ही वाली थी, लेकिन अचानक मुझसे महज तीन इंच की दूरी पर आकर वह रूक गई. मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि शायद इस सेट कोई ऐसा है जिसे हमारी वजह से परेशानी हो रही है, तो मैंने चुपचाप उनसे विनती की कि हम आपकी बायोपिक बना रहे हैं, कृपया इसे अच्छे से हो जाने दीजिए, लेकिन हां, सेट पर मेरे साथ कुछ भी गंभीर नहीं हुआ और न ही और कोई डरावना अनुभव हुआ."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईठा' में मर्चेंट बनकर छाएंगे रणदीप हुड्डा, श्रद्धा कपूर की फिल्म से फर्स्ट लुक आया सामने
'ईठा' में मर्चेंट बनकर छाएंगे रणदीप हुड्डा, श्रद्धा कपूर की फिल्म से फर्स्ट लुक आया सामने
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
अनन्या ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget