एक्सप्लोरर

'दंगल' की 'धाकड़' गर्ल ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, ईमान से भटकने को बताई वजह

इस अभिनेत्री ने आज एक लम्बे इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए एक्टिंग को अलविदा करने का फ़ैसला लिया है. ज़ायरा वसीम ने बताया है कि उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए पांच साल पूरे हो गए हैं लेकिन वो अपने काम से खुश नहीं हैं.

नई दिल्ली: फिल्म दंगल से मशहूर हुई अभिनेत्री ज़ायरा वसीम ने आज ऐसा फैसला लिया है जिसे जानकर हर सिनेमाप्रेमी आहत होगा. इस अभिनेत्री ने आज एक लम्बे इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए बताया है कि उन्होंने एक्टिंग को अलविदा करने का फ़ैसला लिया है. ज़ायरा वसीम ने बताया है कि उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए पांच साल पूरे हो गए हैं लेकिन वो अपने काम से खुश नहीं हैं. जायरा ने कहा है कि वो इंडस्ट्री में अपनी मुकाम बनाने के चक्कर में अपने ईमान से भटक रही थीं.

अभिनेत्री ने ये भी कहा है कि बॉलीवुड में उनका सफर बहुत थकाऊं रहा है और अब उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला कर लिया है. जायरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, ''मैंने पांच साल पहले एक फैसला लिया जिसने मेरी ज़िंदगी पूरी तरह से बदलकर रख दी. मैंने बॉलीवुड में कदम रखा. यहां मुझे बहुत पॉपुलैरिटी मिली, पब्लिक का अटेंशन मिला. मुझे यूथ रोल मॉडल के तौर पर देखा गया. हालांकि ये ऐसा कुछ नहीं था जो मैं करना चाहती थी, या बनना चाहती थी. खासकर, मेरे सफल और असफल होने के संबंध में जो बाते हैं वो मैं अब समझने लगी हूं.''

उन्होंने लिखा है, ''मैंने आज पांच साल पूरे कर लिए हैं और मैं ये कंफेस करना चाहती हूं कि मेरी जो पहचान है मैं उससे खुश नहीं हूं. मैं अपने काम से खुश नहीं हूं. अब मुझे ऐसा महसूस होने लगा है कि मैं कोई और बनने के लिए मेहनत कर रही हूं.  मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं. ये सब मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है.''

 

View this post on Instagram
 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_) on

उन्होंने आगे लिखा, ''मुझे लगता है कि मैं ईमान से दूर चली गई. मेरे अंदर ये लड़ाई लंबे समय से चल रही थी. अब फैसला लेने में कुरान ने मेरी मदद की है. फिल्मी दुनिया में रहकर धर्म से मेरा नाता टूट रहा था. अल्लाह के रास्ते से मैं अलग हो रही थी.''

बॉलीवुड को छोड़ने के ऐलान के साथ ही जायरा ने अपने इंस्टाग्राम से उससे संबंधित सारी तस्वीरें और वीडियो को भी हटा दिया है. ये अभिनेत्री हर रोज अपने अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए देती रहती थीं.

आपको बता दें कि जायरा ने 'दंगल' फिल्म में आमिर खान के साथ एक्टिंग में डेब्यू किया था. इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत तारीफें मिली थीं. इसके बाद ये अभिनेत्री 'सीक्रेट सुपरस्टार' में नज़र आईं जिसे काफी पसंद किया गया.

दंगल' की 'धाकड़' गर्ल ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, ईमान से भटकने को बताई वजह

उनकी आनेवाली फिल्म का नाम है 'द स्काय इज़ पिंक' जिसमें प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसे शोनाली बोस ने निर्देशित किया है. ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा कपूर, बोलते हुए छलक पड़े आंसू
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा, बोलते हुए छलके आंसू

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget