एक्सप्लोरर

Crew Box Office Collection Day 2: थिएटर्स में बढ़ा 'क्रू' फीवर! दूसरे दिन बढ़ा करीना कपूर की फिल्म का कलेक्शन, देखें आंकड़े

Crew Box Office Collection Day 2: करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर फिल्म 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. दो दिनों में ही फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ के करीब जा पहुंचा है.

Crew Box Office Collection Day 2: मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'क्रू' पर्दे पर रिलीज होते ही छा गई है. करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म 29 मार्च को रिलीज हुई थी और दो दिनों में ही फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ के करीब जा पहुंचा है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो 'क्रू' ने पहले दिन 9.25 करोड़ का दमदार कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था. वहीं अब दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफी हुआ है और फिल्म ने 9.6 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. यानी घरेलू बॉक्स पर 'क्रू' ने दो दिन में कुल 18.85 करोड़ रुपए का दमदार कलेक्शन कर लिया है.

Crew Box Office Collection Day 2: थिएटर्स में बढ़ा 'क्रू' फीवर! दूसरे दिन बढ़ा करीना कपूर की फिल्म का कलेक्शन, देखें आंकड़े

'क्रू' की स्टारकास्ट और कहानी
करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर फिल्म को राजेश कृष्णन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी दिखाई दिए हैं. 'क्रू' की कहानी की बात करें तो ये तीन कड़ी मेहनत करने वालीं एयरहोस्टेस की स्टोरी है जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से काफी परेशान हैं. अमीर बनने के लिए ये एयरहोस्टेस शॉर्ट कट अपनाती हैं और क्राइम के जाल में फंस जाती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TIPS (@tips)

वर्ल्डवाइड बनाया ये रिकॉर्ड
'क्रू' ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छा बिजनेस कर रही है. अपने पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ही फिल्म ने 20.07 करोड़ रुपए कमा लिए थे. इसी के साथ फिल्म ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. 

करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू का वर्कफ्रंट
बता दें कि 'क्रू' के बाद अब करीना कपुर रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी. वहीं कृति सेनन काजोल के साथ 'दो पत्ती' में दिखाई देंगी. खास बात ये है कि इस फिल्म को खुद कृति ने ही प्रोड्यूस किया है. 'दो पत्ती' के जरिए कृति सेनन बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने जा रही हैं. वहीं तब्बू की बात करें तो वे अजय देवगन के साथ 'औरों में कहां दम था' में दिखेंगी. ये फिल्म 26 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: क्या अनिल कपूर फिर से पर्दे पर दिखेंगे 'एक दिन का सीएम' बनकर? नायक 2 से जुड़ी खबर का सच

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 4 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 4 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget