एक्सप्लोरर

Coronavirus: सोनाक्षी सिन्हा ने जनता कर्फ्यू का किया समर्थन, मगर पार्टी वीडियो पर हो गई ट्रोल

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पार्टी वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्हें किसी पार्टी में एंजॉय करते देखा जा सकता है. इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं.

नई दिल्लीः मौजूदा समय में कोरोना ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले रखा है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कई फिल्मी सितारे डरे हुए हैं. कई फिल्मी सितारे कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं. ऐसे में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों को खुश रहने की सलाह दी है. वहीं अपने ही वीडियो पर सोनाक्षी सिन्हा बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं.

दरअसल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पार्टी वीडियो शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है 'ये वर्ल्ड हैप्पीनेस डे है और डांस से मुझे खुशी मिलती है.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर कोरोना के संक्रमण का सामना करना है.

सोनाक्षी का कहना है कि हमें घर पर रहने के दौरान खुद को खुश रखना होगा. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए कहा कि यह सही दिशा में उठाया गया कदम है. इसके साथ ही उनका कहना है कि घर पर रहने के दौरान परेशान होने के बजाय बुजुर्गों की मदद करें. इसके साथ ही उन्होंने राज्य और केंद्र सरकारों की गाइडलाइन फॉलो करने की बात कही है.

वहीं सोनाक्षी ने जिस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उसे लेकर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. वीडियो में सोनाक्षी को किसी पार्टी में झूमते हुए देखा जा सकता है. सोनाक्षी को पार्टी में एंजॉय करते देख कुछ लोग काफी भड़क गए हैं. उन्होंने वीडियो को लेकर सोनाक्षी को काफी बुरा भला कहा है. हालांकि सोनाक्षी बाद में यो साफ किया है कि यह वीडियो काफी पुराना है. इसके साथ ही सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा को भी उनके बचाव में आना पड़ा है.

बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का कोराना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. उन्होंने भी कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद लखनऊ में एक पार्टी अटेंड की थी. जिसकी वजह से उन पर आइपीसी की धारा 188, 269 व 270 के तहत मामला दर्ज कराया गया है. इसके साथ ही लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में एक नोटिस जारी करते हुए ताज होटल को अस्थाई रूप से अग्रिम आदेशों तक बंद करने की बात कही है.

कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव टेस्ट के बाद इन सांसदों और नेताओं ने खुद को किया आइसोलेट कोरोना पॉज़िटिव सिंगर कनिका कपूर पर लखनऊ के DM के आदेश के बाद मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget