एक्सप्लोरर

कोरोना पॉज़िटिव सिंगर कनिका कपूर पर लखनऊ के DM के आदेश के बाद मामला दर्ज

कनिका कुछ दिनों पहले ही लंदन से लौटी हैं, जिसके बाद आज उनका कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव पाया गया. लंदन से आने के बाद कनिका दो हाई प्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं, जिसमें बड़े नेताओं से लेकर कई आईएएस अधिकारी तक शामिल हुए थे.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की चपेट में आईं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पर केस दर्ज हो गया है. लखनऊ के डीएम ने कनिका के खिलाफ एफआईआर के आदेश दे दिए थे. कनिका पर आईपीसी की धारा 269 और 1897 के एपिडेमिक एक्ट में के तहत सरोजनी नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है.

इसके अलावा अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कनिका कपूर की शिरकत वाली सभी पार्टियों की जांच के आदेश दिए हैं. लखनऊ के जिलाधिकारी को आदेश दिया गया है कि वो जांच कर अपनी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर दें.

कनिका कुछ दिनों पहले ही लंदन से लौटी हैं, जिसके बाद आज उनका कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव पाया गया. लेकिन इस बीच लंदन से आने के बाद कनिका दो हाई प्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं, जिसमें बड़े नेताओं से लेकर कई आईएएस अधिकारी तक शामिल हुए थे.

कनिका पर लापरवाही बरतने और ट्रैवल हिस्ट्री छुपाने के आरोप लग रहे हैं. हालांकि कनिका ने एबीपी न्यूज़ से खास बात चीत में किसी भी बड़ी पार्टी में शामिल होने से इनकार किया. लेकिन पार्टी की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो अलग ही सच्चाई बयान कर रही हैं.

कनिका कपूर के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है. दरअसल, दोनों ही नेता लखनऊ में एक पार्टी में गए थे और इस पार्टी में कनिका कपूर भी मौजूद थीं.

कनिका ने इंस्टा पर दी जानकारी

कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सभी को नमस्कार, पिछले चार दिनों में मेरे अंदर फ्लू के लक्षण मिले, जब मैंने खुद का टेस्ट कराया तो मुझे में कोविड-19 का संक्रमण पॉजिटिव पाया गया. मेरा परिवार और मैं अभी पूरी तरह से निगरानी में हैं और इससे निजात पाने के लिए डॉक्टरी परामर्श का पालन कर रहे हैं. जिन लोगों के साथ मैं संपर्क में हूं, उनकी भी जांच की जा रही है. मुझे हवाई अड्डे पर सामान्य प्रक्रिया के मुताबिक 10 दिन पहले स्कैन किया गया था और मैं घर वापस आ गई. मेरे अंदर वायरस के लक्षण केवल चार दिन पहले विकसित हुए हैं."

कनिका ने आगे लिखा, "इस स्तर पर मैं आप सभी से आग्रह करना चाहूंगी कि यदि आपके अंदर इस तरह के लक्षण पाए जा रहे हैं तो आप खुद को आइसोलेशन में रखने अभ्यास करें और टेस्ट कराएं. मैं सामान्य फ्लू और हल्के बुखार में थोड़ा ठीक महसूस कर रही हूं, हालांकि हमें इस समय एक समझदार नागरिक बनने की जरूरत है और अपने आस-पास के लोगों के बारे में सोचने की जरूरत है. यदि हम विशेषज्ञों, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के निर्देशों को मानें, तो हम बिना घबराहट के इस बीमारी से निजात पा सकते हैं. सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना. जय हिन्द !"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget