एक्सप्लोरर

कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव टेस्ट के बाद इन सांसदों और नेताओं ने खुद को किया आइसोलेट

कनिका कपूर के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 1897 के एपिडेमिक एक्ट में के तहत सरोजनी नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है. वहीं यूपी के प्रमुख सचिव गृह ने कनिका कपूर की सभी पार्टियों की जांच के आदेश दिए हैं.

नई दिल्ली/लखनऊ: जानी मानी सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव टेस्ट के बाद कई सांसदों और नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया. दरअसल, सबका कनेक्शन लखनऊ की उस पार्टी से है, जो मशहूर बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर ने रखी थी. वह हाल में लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के एक हाई प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थीं. उस पार्टी में करीब 100 वीआईपी मेहमान शामिल थे.

पार्टी में कौन-कौन शामिल हुए थे

इस लिस्ट में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उनके बेटे और बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह का भी नाम शामिल है. कनिका कपूर के कोरोना से संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद कई नेताओं की नींद उड़ गई है. इनमें कुछ ऐसे भी हैं जो उस पार्टी में तो नहीं गए थे पर उन लोगों के संपर्क में आए जो गए थे.

इन नेताओं ने खुद को किया आइसोलेट

जिन जिन सांसदो ने अपने आप को आइसोलेट किया है उनमें संजय सिंह, वरूण गांधी, अनुप्रिया पटेल, डेरेक ऑबराइन,दीपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत है. इसके अलावा वसुंधरा राजे, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद और बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने भी खुद को आइसोलेट किया है.

कनिका कपूर की सभी पार्टियों के जांच के आदेश

उधर यूपी के प्रमुख सचिव गृह ने कनिका कपूर की सभी पार्टियों की जांच के आदेश दिए हैं. जिलाधिकारी लखनऊ करेंगे जांच गृह विभाग को सौंपेंगे रिपोर्ट. कनिका कपूर की पार्टी में कौन-कौन लोग हुए शामिल, पार्टी कहां-कहां हुई थी और कितनी गैदरिंग हुई थी, इन सभी बिंदुओं पर प्रमुख सचिव गृह ने दिए जांच के आदेश. डीएम लखनऊ जांच कर  24 घंटे के अंदर प्रमुख सचिव गृह को रिपोर्ट सौंपेंगे.

कनिका कपूर के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि लखनऊ के डीएम ने कनिका के खिलाफ एफआईआर के आदेश दे दिए थे. कनिका पर आईपीसी की धारा 269 और 1897 के एपिडेमिक एक्ट में के तहत सरोजनी नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है.

इंस्टाग्राम के जरिए दी थी जानकारी

कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सभी को नमस्कार, पिछले चार दिनों में मेरे अंदर फ्लू के लक्षण मिले, जब मैंने खुद का टेस्ट कराया तो मुझे में कोविड-19 का संक्रमण पॉजिटिव पाया गया. मेरा परिवार और मैं अभी पूरी तरह से निगरानी में हैं और इससे निजात पाने के लिए डॉक्टरी परामर्श का पालन कर रहे हैं. जिन लोगों के साथ मैं संपर्क में हूं, उनकी भी जांच की जा रही है. मुझे हवाई अड्डे पर सामान्य प्रक्रिया के मुताबिक 10 दिन पहले स्कैन किया गया था और मैं घर वापस आ गई. मेरे अंदर वायरस के लक्षण केवल चार दिन पहले विकसित हुए हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget