एक्सप्लोरर
करण ने ऐश्वर्या-अभिषेक को शादी की 10वीं सालगिरह पर दी बधाई

फोटो क्रेडिट - ट्विटर
मुंबई : फिल्मकार करण जौहर ने अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को शादी की 10वीं वर्षगांठ पर बधाई दी है. करण ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अभिषेक और ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "10 साल पूरे होने पर बधाई अभिषेक बच्चन. समय कैसे बीत जाता है! मुझे आज भी तुम्हारा संगीत समारोह याद है! ऐश्वर्या राय बच्चन."
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 20 अप्रैल, 2007 को मुंबई में बच्चन परिवार के आवास 'प्रतीक्षा' में हुई थी. Congratulations @juniorbachchan on 10 beautiful years...how time flies! Still remember the sangeet performances!!! #AishwaryaRaiBachchan pic.twitter.com/S2R9QZsQ9z
— Karan Johar (@karanjohar) April 20, 2017
ऐश्वर्या और अभिषेक ने करण के साथ 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी कई फिल्मों में काम किया है. उनकी एक बेटी आराध्या है. ऐश्वर्या और अभिषेक ने 'गुरु', 'धूम 2', 'रावण' और 'सरकार राज' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया है. और पढ़ें























