एक्सप्लोरर

भूषण कुमार पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला ने कहा- काम देने के बदले सेक्शुअली हैरेस किया

महिला ने भूषण कुमार के खिलाफ ये शिकायत मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. उस महिला ने अपनी शिकायत में लिखा है कि भूषण कुमार ने काम दिलाने का भरोसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया.

मुंबई: 'टी-सीरिज’ के प्रमुख भूषण कुमार पर उनके साथ काम कर चुकी एक महिला ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया है. उस महिला ने भूषण कुमार के खिलाफ ये शिकायत मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. महिला ने अपनी शिकायत में लिखा है कि भूषण कुमार ने काम दिलाने का भरोसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया. इसके साथ ही भूषण कुमार पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है.

एबीपी न्यूज़ के पास पुलिस में दर्ज की गई शिकायत की कॉपी भी है. शिकायत में महिला ने लिखा है, ''मेरी मुलाकात भूषण कुमार से फिल्म 'भूमि' के प्रीमियर के दौरान हुई. भूषण कुमार ने तभी मेरा नंबर लिया. सितंबर 2017 को मैंने मैसेज किया और उन्होंने रिस्पॉंस दिया. मैंने उन्हें बताया कि महावीर जी ने उनका नंबर दिया है. उन्होंने मुझे दिवाली पार्टी में बुलाया.''

आगे लिखा है, ''मैंने उन्हें बताया कि मैं एक्टर बनना चाहती हूं. उन्होंने मुझे एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि वो उसके जरिए ही चैट करते हैं. चैट के बाद किसी तरह से मैं ऑफिस में उनसे मुलाकात के लिए तैयार हुई. उन्होंने फिर मुझे दूसरा नंबर दिया और उस नंबर से वो एप डाउनलोड करने के लिए कहा.''

भूषण कुमार पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला ने कहा- काम देने के बदले सेक्शुअली हैरेस किया

भूषण कुमार ने आरोपों को गलत बताया

एबीपी न्यूज़ ने जब इस बारे में भूषण कुमार से पूछा तो उन्होंने कहा, ''ये झूठा आरोप है. मुझे भी पुलिस स्टेशन से पता चला है वहां से स्टेटमेंट जारी किया जाएगा.'' आगे उन्होंने कहा कि ये बहुत ही निराशाजनक है कि लोग किसी का नाम खराब करने के लिए ऐसे झूठ बोलते हैं.''

पुलिस ने कहा- महिला ने कंप्लेन वापस ली

एबीपी न्यूज़ ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शैलेष पासलवार से इस बारे में पूछा तो उन्होंने स्वीकार किया कि भूषण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उस महिला ने अब अपना कंप्लेन वापस ले लिया है. यहां पढ़ें विस्तार से

आपको बता दें कि इससे पहले भी 'टी-सीरिज’ के प्रमुख भूषण कुमार पर इससे पहले मीटू मूमेंट के तहत भी यौन शोषण का आरोप लग चुका है. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक अज्ञात महिला ने भूषण कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कुमार ने उनके ‘प्रोडक्शन हाउस’ की तीन फिल्मों के गीत गाने के बदले उनसे यौन संबंध बनाने को कहा था. महिला ने आरोप लगाया था कि उसने जब कुमार का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो भूषण ने इस बारे में किसी को बताने पर उसका करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी. हालांकि भूषण कुमार ने ऐसा आरोपों को झूठा बताते हुए कहा था कि ये सब उन्हें अपमानित करने और उनकी छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा है. तब उनकी पत्नी दिव्या कुमार खोसला ने भी सामने आकर उनका बचाव किया था.

कौन हैं भूषण कुमार

भूषण कुमार गुलशन कुमार के बेटे हैं और टी-सीरिज के चेयरमैन हैं. भूषण कुमार बॉलीवुड के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर, म्यूजिक प्रोड्यूसर और कंपोजर भी हैं. टी-सीरीज 'हिंदी मीडियम', 'तुम्हारी सुलू' और 'सोने के टीटू की स्वीटी' जैसी हिट फिल्म दे चुका है. सलमान खान की फिल्म 'भारत' के को-प्रोड्यूसर भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget