एक्सप्लोरर

Bharti Singh Apologises: दाढ़ी-मूंछ पर कमेंट कर फंसी कॉमेडियन भारती सिंह, मांगनी पड़ी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

Bharti Singh Apologises: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को अपने एक पुराने वीडियो के वायरल होने पर माफी मांगनी पड़ी है. वीडियो में भारती सिंह दाढ़ी मूंछ को लेकर कॉमेडी करती दिख रही हैं.

Bharti Singh Apologises: दाढ़ी मूंछ को लेकर दिए अपने बयान के लिए कॉमेडियन भारती सिंह ने माफी मांगी है. सोमवार को इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो जारी किया और कहा कि वो सिर्फ कॉमेडी कर रही थीं. भारती ने कहा कि मैं लोगों को खुश करने के लिए कॉमेडी करती हूं, न कि किसी का दिल दुखाने के लिए. उन्होंने कहा कि मेरी किसी बात से अगर किसी का दिल दुखा है तो मुझे अपनी बहन समझकर माफ कर देना.

दरअसल हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो दाढ़ी मूंछ को लेकर कॉमेडी करती नज़र आईं थीं. एक टीवी शो में भारती सिंह कहती दिखती हैं, "मूंछ क्यों नहीं चाहिए? दाढ़ी मूंछ के बड़े फायदे होते हैं, दूध पीयो और दाढ़ी मुंह में डालो सवैयों का टेस्ट आता है. मेरी काफी दोस्तों की शादी हुई है न, जिनकी इतनी इतनी दाढ़ी है. सारा दिन दाढ़ी से जुएं निकालती रहती हैं."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है. ट्विटर पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है. इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी भारती सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही है. मामला बढ़ता देख भारती सिंह ने अपनी ओर से पूरी तस्वीर साफ करते हुए बयान जारी किया है और अपनी सफाई पेश करते हुए माफी मांगी है.

भारती सिंह ने वीडियो में कहा कि मैंने वो वीडियो बार बार देखा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि आप लोगों भी वो वीडियो देखें. उन्होंने कहा, "मैंने कहीं भी किसी धर्म या जाति के बारे में नहीं बोला कि इस धर्म के लोग दाढ़ी रखते हैं और ये दिक्कत होती है. आप वीडियो देख लीजिए. मैंने किसी पंजाबी के बारे में नहीं बोला कि पंजाबी लोग दाढ़ी रखते हैं या दाढ़ी मूंछ ये दिक्कत होती है...मैं कॉमेडी कर रही थी अपनी दोस्त के साथ...लेकिन एक मेरी इन बातों से किसी भी धर्म जात के लोगों का दिल दुखा है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं."

भारती सिंह ने वीडियो में कहा कि वो खुद पंजाबी हैं और अमृतसर में उनकी पैदाइश हुई है. इसलिए वो पंजाब का पूरा मान रखेंगी. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पंजाबी होने पर गर्व है.

Amrita Singh को तलाक देकर Kareena Kapoor से Saif Ali Khan ने इस वजह से की शादी, एक्टर ने खुद किया था खुलासा

Kangana Ranaut ने उड़ाया अनन्या पांडे का मज़ाक, वीडियो देख लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget