एक्सप्लोरर

स्टिंग का दावा: झूठे प्रचार के लिए महिमा चौधरी तैयार, बोलीं- BJP तो एक करोड़ एक महीने में दे सकती है

स्टिंग ऑपरेशन में बॉलीवुड की एक ज़माने की मशहूर अभिनेत्री रहीं महिमा चौधरी भी पैसे लेकर अपने सोशल मीडिया पर राजनीति पार्टियों के एजेंडे को चलाने के लिए तैयार होती नज़र आईं.

मुंबई: बीते रोज़ कोबरापोस्ट नाम की एक वेबसाइट ने बॉलीवुड और टीवी जगत के करीब 36 कलाकारों के स्टिंग का दावा किया. इस स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. कोबरापोस्ट ने कई नामी सितारों के वीडियो जारी किए, जिसमें वो पैसे लेकर किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्रचार के लिए तैयार होते नज़र आ रहे हैं.

स्टिंग ऑपरेशन में बॉलीवुड की एक ज़माने की मशहूर अभिनेत्री रहीं महिमा चौधरी भी पैसे लेकर अपने सोशल मीडिया पर राजनीति पार्टियों के एजेंडे को चलाने के लिए तैयार होती नज़र आईं. इस स्टिंग ऑपरेशन का नाम ‘ऑपेशन कैरीओके’ रखा गया, जिसमें कई सितारे एक्सपोज़ होते नज़र आ रहे हैं.

स्टिंग ऑपरेशन के दौरान जब महिमा चौधरी से कहा जाता है कि उन्हें महिला केंद्रित योजनाओं का प्रचार करना होगा, तो वो तैयार होती नज़र आई हैं. इसके अलावा स्टिंग करने वाला रिपोर्टर जब उनसे कहता है कि विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरता है, जैसे पुल गिरने और कठुआ रेप जैसे मुद्दे. अभी आपने देखा होगा कि कठुआ रेप केस में विपक्ष ने क्या बनाया कि भई मोदी क्यों नहीं बोल रहे हैं. अब इस पर आपका एक ट्वीट जाएगा बिना नाम लिए कि प्राइम मिनिस्टर का रेप से क्या मतलब, क्या लेना दना.

इस पर महिमा चौधरी उनसे कहती नज़र आईं, “अच्छा मतलब सपोर्ट करना है.” इस पर रिपोर्टर कहता है कि जब वो सरकार के घेरे तो आपको बचाव करना है. जब रिपोर्टर उनसे कहता है कि बाकि दोनों में आप कंफर्टेबल हैं तो वो कहती हैं “हां, नहीं.. नहीं.. ठीक है.”

जब रिपोर्टर उनसे कहता है कि सीधी सीधी बात ये है कि हम आपके सोशल आईडेंटिटी का इस्तेमाल अपने राजनैतिक फायदे के लिए करेंगे, तो इस पर महिमा कहती हैं ‘हां.’ इस पर रिपोर्टर कहता है कि पब्लिक के दिमाग में जाएगा कि ये महिमा चौधरी बोल रही हैं. तब वो कहती हैं, “हां फिर सब लोग इसी तरह सोचना शुरू करेंगे. जैसे ब्रेन वॉश.”

इतना सब होने के बाद महिमा उनसे पैसों के ट्रांसफर को लेकर सवाल करती हैं. इस पर रिपोर्टर कहता है कि आप अपने चार्जेस बताइए. तब महिमा बोलती नज़र आईं, “बीजेपी, बीजेपी तो कुछ भी दे सकता है, वो तो एक करोड़ एक महीने में दे सकते हैं.” महिमा कहती हैं कि इतना बड़ा काम है झूठ बुलवा रहे हो, तारीफ करवा रहे हो सस्ते में?ठ”

जब रिपोर्टर उनसे एक अमाउंट के बारे में पूछता है तो महिमा कहती हैं, “1 Cr. (1 करोड़) हर महीने.” स्टिंग के दौरान महिमा ये भी कहती नज़र आईं कि सब भाग गए जिसके पास पैसा था वो पैसा लेकर भाग गए. सारी पॉलिसी गलत है. इस रिपोर्टर कहता है कि अभी आप ये सब ट्विटर पर मत करिएगा. तो वो कहत हैं, “अगर आपने ढंग का पैसा नहीं दिया तो मैं कांग्रेस की तरफ से कर दूंगी.” यही नहीं वो ये भी कहती नज़र आईं कि वो कांग्रेस को डबल बोलेंगी और फिर उनसे मोलभाव करेंगी.

(नोट: ABP न्यूज़ इस स्टिंग ऑपरेशन के दावों की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है. खबर में दी गई जानकारी ‘ऑपरेशन कैरीओके’ के वीडियो में दिखाई गई हैं.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 12 बजे तक 24 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
Independence Day 2026: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget