एक्सप्लोरर

तापसी पन्नू ने कहा, अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए सिनेमा का इस्तेमाल करती हूं

तापसी पन्नू का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था. वह सांप्रदायिक सद्भावना के माहौल में पलीं-बढ़ीं. उन्होंने कहा, "मुझे सिखाया गया कि गुरुद्वारे में कैसे प्रार्थना की जाती है, सिख धर्म के गुरु कौन हैं और अन्य वे सभी बातें जो एक सिख लड़की को जाननी चाहिए."

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि वह अन्य माध्यमों के बजाय सिनेमा के जरिए सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करना पसंद करती हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'मुल्क' भारत में अल्पसंख्यक समुदाय के बारे में बात करती है कि कैसे उन्हें अपने धर्म के कारण अन्याय झेलना पड़ता है.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस फिल्म के विचार से सहमत हैं, तापसी ने कहा, "मेरे स्कूल के दिनों से मैंने पढ़ा है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणतंत्र है जहां हम हर धर्म के लोगों को एकसमान समझते हैं. हम अपने आसपास की जिंदगी ऐसे ही जीते भी हैं."

तापसी ने कहा, "टकराव तब शुरू होता है जब हम अखबारों में पढ़ते हैं कि घृणा भी बढ़ रही है, कुछ लोगों के समूह में इसे देखते हैं..निश्चित ही इन मुद्दों पर बात होनी चाहिए और एक अभिनेत्री के रूप में मैं यही कर सकती हूं कि सिनेमा का उपयोग अपने विचार को व्यक्त करने के लिए करूं."

तापसी पन्नू ने कहा, अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए सिनेमा का इस्तेमाल करती हूं

उन्होंने कहा, "मैं एक अभिनेत्री हूं ना कि समाजिक कार्यकर्ता, इसलिए सिनेमा मेरे विचारों को दर्शाने का सबसे अच्छा माध्यम है. मैं ऐसे ही किसी मुद्दे के बारे में बात नहीं कर सकती, इसलिए मैं अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए अभिनय का उपयोग करना पसंद करूंगी."

तापसी का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था. वह सांप्रदायिक सद्भावना के माहौल में पलीं-बढ़ीं. उन्होंने कहा, "मुझे सिखाया गया कि गुरुद्वारे में कैसे प्रार्थना की जाती है, सिख धर्म के गुरु कौन हैं और अन्य वे सभी बातें जो एक सिख लड़की को जाननी चाहिए."

तापसी ने कहा, "लेकिन, मुझे यह भी बताया गया कि एक इंसान के रूप में, मैं अन्य त्योहारों का जश्न मनाने और अन्य धर्मों के लोगों से मिलने के लिए स्वतंत्र हूं. इसलिए, क्रिसमस, होली या ईद का जश्न मनाने के लिए मुझे किसी मानसिक संघर्ष से नहीं गुजरना पड़ा."

तापसी मानती हैं कि मौजूदा हालात में सोशल मीडिया और न्यूज चैनल सनसनी फैलाना चाहते हैं जिसके कारण वे नकारात्मकता फैलाने से भी नहीं चूकते. एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, "जब मराठा क्रांति मोर्चा शुरू हुआ तब दिल्ली से मेरे पिता जी ने मेरा हाल जानने के लिए लगातार फोन किया. वह टीवी देखकर घबरा गए क्योंकि उन्हें लगा कि पूरे मुंबई में हिंसक विरोध हुआ है. मैंने उन्हें यह समझाने के लिए बहुत मेहनत की कि मैं शहर के शांत इलाके में हूं और ठीक हूं."

उन्होंने कहा, "अगर हम लगातार कुछ नकारात्मक देखते हैं तो ऐसी चीजें हम सभी के साथ होती हैं. मुझे लगता है कि जब टीवी चैनलों के बीच रेटिंग प्रतियोगिता दूर हो जाएगी तब बड़े पैमाने पर दर्शकों को हमारे समाज पर एक संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलेगा, तब मुझे लगता है कि कई गलतफहमियां दूर होंगी."

'मुल्क' में तापसी ने एक वकील का किरदार निभाया है. इस फिल्म में तापसी के अलावा रिशी कपूर, प्रतीक बब्बर, आशुतोष राणा, रजत कपूर, मनोज पहवा और नीना गुप्ता जैसे कलाकार हैं. फिल्म तीन अगस्त को रिलीज होगी.

यहां देखें फिल्म 'मुल्क' का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget