एक्सप्लोरर

#MeToo चित्रांगदा सिंह ने सुनाई आपबीती, फिल्म के सेट पर जब डायरेक्टर ने कहा आशिकाना सीन करो

#MeToo कैंपेन के चलते तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने अपने साथ हुई 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के सेट पर उस घटना का जिक्र किया है जिसके कराण उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था.

नई दिल्ली: बी टाउन में इन दिनों #MeToo सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है. देश भर में महिलाएं इस कैंपेन के तहत अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं के बारे में खुलकर बात कर रही हैं. इसी लिस्ट में अब अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का नाम भी जुड़ गया है. चित्रांगदा ने तनुश्री दत्ता का सपोर्ट तो किया ही है साथ ही अपने साथ हुई एक ऐसी ही घटना का जिक्र भी किया है. चित्रांगदा ने फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के सेट पर हुई उस घटना के बारे में बताया है जिसके कारण उन्होंने इस फिल्म को छोड़ने का फैसला लिया था.

#MeToo पर बोली पूर्व मिस यूनिवर्स- ये मूवमेंट तभी काम कर पाएगा जब...

चित्रांगदा ने बताया है कि उन्होंने ये मामला उस दौरान भी उठाया था जब फिल्म से अपना नाम वापस लिया था लेकिन तब इस मामले को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक चित्रांगदा बताया, "मैं इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी तभी डायरेक्टर अचानक एक आशिकाना सीन का आइडिया लेकर आए जो मुझे नवाजुद्दीन के साथ करना था. ये सीन फिल्म की स्क्रिप्ट में पहले से नही थी. वह बहुत गंदा तरीका था. मुझे बहुत अपमानजनक महसूस हुआ, और वहां से चली गई."

#MeToo: पूनम पांडे का खुलासा, लव मेकिंग सीन में रील लाइफ भूलकर बेकाबू हो जाता था एक्टर

चित्रांगदा ने बताया कि उस वक्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी और फीमेल प्रोड्यूसर भी वहां पर मौजूद थीं लेकिन किसी ने भी निर्देशक का विरोध नहीं किया. उन्होंने कहा, "उसी वक्त मैंने यह फैसला किया कि मैं यह फिल्म नहीं करूंगी. मैंने फिल्म छोड़ने की वजह को एक मीडिया हाउस के साथ साझा किया था लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे आगे आकर इस बारे में बात करनी होगी. मुझे लगता है कि उस वक्त किसी ने भी इस मुद्दे को महत्व नहीं दिया था."

#MeToo पर सामने आईं राधे मां- कह दी ये बड़ी बात

एक्ट्रेस ने कहा, "हालांकि अब कोई फर्क नहीं पड़ता है. क्योंकि मीडिया अभी शानदार काम कर रहा है. मीटू मोमेंट सिर्फ पश्चिम को कॉपी करने के लिए नहीं होना चाहिए. इसे हमारे समाज की फिक्र के मकसद से होना चाहिए."

#MeToo: सुभाष घई पर महिला ने लगाया आरोप, कहा- नशे की हालत में मेरे साथ किया यौन शोषण

आपको बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर कुशन नंदी ने उस वक्त कहा था कि इंटीमेट सीन वो वजह नहीं है जिसके चलते चित्रांगदा ने फिल्म छोड़ी. उन्होंने इन सभी आरोपों को उस वक्त खारिज किया था लेकिन एक बार फिर से चित्रांगदा ने इस मामले को मीटू मूवमेंट के तहत उठाया है. तनुश्री का सपोर्ट करते हुए चित्रांगदा ने कहा, "अगर जो वह कह रही हैं वो सच है तो इसे महत्व दिया जाना चाहिए. कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितना वक्त गुजर चुका है."

#MeToo: साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप, एक्ट्रेस ने कहा- प्राइवेट पार्ट छूने के लिए कहता था; महिला पत्रकार भी आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget