एक्सप्लोरर

'छपाक' के सॉन्ग लॉन्च के दौरान रो पड़ीं लक्ष्मी अग्रवाल, दीपिका पादुकोण ने दिया दिलासा

एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बनी फिल्म 'छपाक' का टाइटल गाना 'छपाक' आज लॉन्च किया गया. इस दौरान एक वक्त ऐसा आया जब लक्ष्मी अग्रवाल और दीपिका पादुकोण दोनों भावुक हो गए.

मुंबई: एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बनी फिल्म 'छपाक' का टाइटल गाना 'छपाक' आज मुम्बई में लॉन्च किया गया. इस खास मौके पर खुद लक्ष्मी अग्रवाल, दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेस्सी, गीतकार गुलजार, संगीतकार शंकर और लॉय (एहसान नहीं थे) आदि मौजूद थे. अरिजीत सिंह द्वारा गाया और गुलजार द्वारा लिखा फिल्म का टाइटल गाना जब प्ले किया गया, तो इसे देखने और सुनने के बाद लक्ष्मी अग्रवाल अपने जज्बात पर काबू नहीं कर पाईं और रो पड़ीं. ऐसे में बगल में खड़ी दीपिका ने लक्ष्मी को दिलासा दिया और उन्हें चुप कराती नजर आईं.

गौरतलब है कि फिल्म के संगीतकर शंकर ने जब इस टाइटल गाने को मंच पर गाया तो इसके बाद एक बार फिर से लक्ष्मी भावुक हो गईं और अपने आंसू पोंछती नजर आईं. एक मौके पर खुद दीपिका की आंखों में आंसू देखे गये. दीपिका ने इस फिल्म को बनाने का मौका देने के लिए लक्ष्मी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि लक्ष्मी ने‌ एक बार भी उनपर संदेह नहीं जताया, एक बार भी फिल्म‌ को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया. दीपिका ने कहा कि लक्ष्मी ने जो भी किया है वो दिल से किया है और उन्हें उम्मीद है कि लक्ष्मी को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी. दीपिका ने लक्ष्मी से कहा, "हमें उम्मीद है कि हमने आपकी इस अद्भुत और प्रेरणादायक कहानी के साथ न्याय किया होगा."

अपने जज्बात को काबू‌‌ में करने के बाद लक्ष्मी अग्रवाल‌ ने कहा कि 2013 से पहले कोई भी एसिड अटैक के बारे में ज्यादा नहीं जानता था, लेकिन जब कुछ सरवाइवर्स बाहर निकलकर आए और अपनी कहानियां सामने रखनी शुरू की, तो हर कान में वो आवाज गयी और आज वो एक फिल्म के रूप में बाहर आई है."

लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा, "सोसायटी पर इस फिल्म का एक बहुत बड़ा असर होगा. थैक्यू दीपिका आपने लक्ष्मी का रोल किया. आज आपने दिखा दिया कि सही मायनों में खूबसूरती मायने नहीं रखती है. जागरुकता लाना और इस मुद्दे को उठाना बहुत जरूरी था. सोसायटी‌ के दिमाग में जो तेजाब है. इस फिल्म के माध्यम से लोगों के दिमाग से तेजाब निकलेगा. मुझे खुशी है कि आज हम साथ में है और इस मुद्दे को आगे बढ़ा रहे हैं और जो लोग इसका शिकार होते हैं, उन्हें सही मायनों में‌ फाइटर के रूप में बाहर लेकर आ रहे हैं. आप सभी फिल्म देखने जाइएगा तो आप लोगों को पता चलेगा कि क्या क्या समस्याओं (एसिड विक्टिम‌ को) फेस करनी पड़ती हैं."

दीपिका को अपने अंदाज में पहली बार देखने के बारे में लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा, "मैं सोई हुई थी और उठने के बाद जैसे ही मैंने फर्स्ट लुक देखा (दीपिका का) इंस्टाग्राम पर. लोगों ने पहले से मुझे इतने सारे मैसेज किये हुए थे. जैसे ही देखा मैंने तो मेरे मुंह से निकला 'वाओ'... लक्ष्मी!

गीतकार गुलजार ने इस मौके पर फिल्म को निर्देशित करनेवाली अपनी बेटी मेघना गुलजार, दीपिका पादुकोण और लक्ष्मी अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा, "छपाक महज एक फिल्म नहीं है, बल्कि समाज के लिए चलाई गई एक मुहिम है. इन तीनों महिलाओं ने इस फिल्म को बनाने के बारे में सोचा और इस मसले पर बात करने के बारे में सोचा, जो काबिल-ए-तारीफ है. यह महज किसी अन्य साधारण फिल्म की तरह नहीं है, बल्कि ये महिलाएं इस फिल्म के जरिए कुछ कहने की कोशिश कर रही हैं. वे इस मसले पर बातचीत की शुरुआत करना चाहती हैं और समाज को इस बारे में बताना चाहती हैं. इस मुहिम की मशाल हैं लक्ष्मी और यह रौशनी उन्हीं से जन्मी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget