एक्सप्लोरर

Chhaava Box Office Collection Day 1: 'छावा' ने कुछ घंटों में तोड़ डाले देशभर की 8 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2025 में इतिहास रचने वाली पहली फिल्म

Chhaava Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. इस फिल्म ने 2025 में रिलीज हुई अभी तक की सभी फिल्मों को पीछे कर दिया है.

Chhaava Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल की मच अवेटेड फिल्म छावा आज वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में आ चुकी है. फिल्म देख चुके फैंस की बेसब्री खत्म हुई तो उन फैंस की बेसब्री बढ़ गई जो अभी तक ये फिल्म नहीं देख पाए. ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म को ज्यादातर रिव्यूवर्स ने बहुत अच्छा बताया है.

अब इसी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में भी बाजी मारती नजर आ रही है. कमाल ये है कि इस साल बॉलीवुड की जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं सारी की सारी फ्लॉप हो चुकी हैं. ऐसे में छावा का ओपनिंग डे कलेक्शन देखकर लग रहा है कि बॉलीवुड की ये इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी बन सकती है. 

छावा का ओपनिंग डे कलेक्शन
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के पहले दिन की कमाई से जुड़ी शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है. सैक्निल्क पर उपलब्ध 10:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 31 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

छावा ने पहले दिन तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड
इस साल की शुरुआत में इमरजेंसी, आजाद रिलीज हुईं. जिनकी पहले दिन की ओपनिंग 2.5 करोड़ और 1.5 करोड़ रही. इसके बाद स्काई फोर्स का ओपनिंग डे कलेक्शन 12.25 करोड़ तो देवा का 5.5 करोड़ रहा. लवयापा और बैडऐस रविकुमार के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो ये 1.25 करोड़ और 2.75 करोड़ रहा. साउथ में नागा चैतन्य की फिल्म थंडेल ने भी ओपनिंग डे पर 11.5 करोड़ कमाए.

अब इन सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को देखें तो साफ पता चलता है कि छावा ने रिलीज के कुछ ही घंटों में इन सबको पीछे कर दिया है. और आखिर में अजित कुमार की विदामुयार्ची (26 करोड़) रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन भी पीछे छूट गया.

विक्की कौशल की फिल्म छावा की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 17.89 करोड़ की कमाई पहले ही कर चुकी थी.

छावा का बजट और स्टारकास्ट
छावा का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. छत्रपति शिवाजी के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज के किरदार में जान फूंकते नजर आए हैं. अक्षय खन्ना ने औरंगजेब बनकर वाहवाही लूटी है. तो वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी के किरदार को जीती नजर आई हैं.

कोई मोई के मुताबिक, 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा भी अहम रोल में दिखे हैं.

और पढ़ें: Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक हुईं सोहा अली खान, खुलेआम पति कुणाल संग किया लिपलॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Peddi Box Office: साउथ के आगे बॉलीवुड पस्त, अकेली 'पेद्दी' 4 हिंदी फिल्मों पर पड़ी भारी, जानें फ्राइडे कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: साउथ के आगे बॉलीवुड पस्त, अकेली 'पेद्दी' 4 हिंदी फिल्मों पर पड़ी भारी, जानें कलेक्शन
Friday Box Office: नई रिलीज 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भारी पड़ी 9 दिन पुरानी 'पेद्दी', जानें फ्राइडे कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: नई रिलीज 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भारी पड़ी 9 दिन पुरानी 'पेद्दी', जानें फ्राइडे कलेक्शन
'कॉमेडी के नाम पर कलंक...', प्रणीत मोरे विवाद पर सुनील पाल का फूटा गुस्सा, की सख्त कानून की मांग
'कॉमेडी के नाम पर कलंक...', प्रणीत मोरे विवाद पर सुनील पाल का फूटा गुस्सा, की सख्त कानून की मांग
'तुम्हारे बिना एक साल बीत गया', संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर प्रिया सचदेव इमोशनल
'तुम्हारे बिना एक साल बीत गया', संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर प्रिया सचदेव इमोशनल

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget