एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर 'उरी' ने किया सर्जिकल स्ट्राइक, मैदान में टिक नहीं पाए 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', जानें कलेक्शन

'उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर', दोनों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है. बॉक्स ऑफिस के 'दंगल' में 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर 'उरी' भारी पड़ी है और पहले दिन शानदार कमाई की है.

First Day Box Office Collection: इस शुक्रवार सिनेमाघरों में 'उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' दो फिल्में रिलीज हुईं. दोनों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है. बॉक्स ऑफिस की इस जंग में उरी ने ऐसा सर्जिकल स्टाइक किया है कि 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. पहले दिन उरी ने धमाकेदार कमाई की है. हैरान करने वाली बात तो ये है कि इन दोनों फिल्मों की वजह से रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' भी बहुत पीछे रह गई है.

'उरी' की पहले दिन की कमाई

विक्की कौशल और यामी गौतम स्टारर 'उरी' फिल्म ने पहले दिन 8.20 करोड़ की कमाई की है. 1500 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म के लिए ये  बड़ी कमाई मानी जा रही है. बाजार विशेषज्ञों का ये मानना है कि ये फिल्म वीकेंड पर और भी शानदार कमाई करेगी.

'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की पहले दिन की कमाई

वहीं अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टरने पहले दिन 4.50 करोड़ की कमाई की है. शुक्रवार की शाम में इस फिल्म को देखने लोग सिनेमाघर पहुंचे. ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म भी वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है.

'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' वर्ल्डवाइड 1440 स्क्रीन पर रिलीज हुई है.

'सिंबा' की कमाई पर बड़ा असर

रणवीर सिंह की सिंबा पर इन दोनों फिल्मों की रिलीज का बड़ा असर हुआ है. सिंबा ने शुक्रवार को सिर्फ  2.60 करोड़ की कमाई कर पाई है. कुल मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंबा 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

सेना के जज्बे और शहादत को बयां करती है 'उरी'

'उरी' एक देशभक्ति फिल्म है जो कि सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म की कहानी सेना के एक ऐसे ऑपरेशन के बारे में बताता है जिसमें जवानों ने दुश्मन के घर में घुसकर अपने जवानों की शहादत का बदला लिया. एबीपी न्यूज़ ने अपने रिव्यू में इस फिल्म को चार स्टार दिया है. फिल्म में विक्की कौशल, मोहित रैना, परेश रावल और यामी गौतम जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य धार ने किया है. जो इससे पहले कई बेहतरीन फिल्मों के लिए बतौर लेखक काम कर चुके हैं. पढ़ें रिव्यू

कमज़ोर फिल्म है 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर'

अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पूरी तरह से राजनीतिक फिल्म है जिसमें कांग्रेस और खासतौर पर गांधी परिवार पर सीधा निशाना साधा गया है. कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव हैं और फिल्म में जो दिखाया गया है उससे फिल्म की टाइमिंग पर सवाल उठना तो लाज़िमी है. और इसे बनाने वालों के इरादे पर भी सवाल खड़े करती है. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को दो स्टार देते हुए लिखा है, ''संजय बारु हमेशा ये कहते रहे हैं कि उन्होंने किताब मनमोहन सिंह की सकारात्मक इमेज पेश करने के लिए लिखी है लेकिन फिल्म देखते वक्त ऐसा नहीं लगता. फिल्म को मसालेदार बनाने के लिए बहुत सी बातों को नमक-मिर्च की तरह इस्तेमाल किया गया है जिसे लोग चटखारे मारकर देख सकें.'' पढ़ें रिव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर
सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर
झारखंड में छात्र प्रदर्शन पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन, बोलीं- देखकर बहुत दुख होता है
झारखंड में छात्र प्रदर्शन पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन, बोलीं- देखकर बहुत दुख होता है
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने 6 बजे तक किया 9 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने 6 बजे तक किया 9 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
माधुरी दीक्षित ने करोड़ों में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
माधुरी दीक्षित ने करोड़ों में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget