एक्सप्लोरर

Chandigarh Kare Aashiqui: बॉलीवुड की अब तक की सबसे सरप्राइजिंग लव स्टोरी को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, फैंस लुटा रहे प्यार

Chandigarh Kare Aashiqui: लीक से हटकर एक जरूरी मुद्दे को उठाती ये फिल्‍म प्‍यार की नई परिभाषा देती है, सेलेब्स कर रहे तारीफें...

Chandigarh Kare Aashiqui: हम सबने बॉलीवुड फिल्मों की ढेर सारी लव स्टोरी देखी है, लेकिन इस बार डायरेक्टर अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) ने सब्जेक्ट थोड़ा हटके चुना है, जो बहुत मश्किल से ही मेनस्ट्रीम पर दिखाया गया हो. आयुष्‍मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की फिल्‍म 'चंडीगढ़ करे आश‍िकी' (Chandigarh Kare Aashiqui) शुक्रवार को रिलीज होने के साथ ही पसंद की जाने लगी है. लीक से हटकर एक जरूरी मुद्दे को उठाती यह फिल्‍म जहां प्‍यार की नई परिभाषा गढ़ती है, वहीं इस नई 'आश‍िकी' का सुरूर लोगों के सिर चढ़ रहा है.

'फिल्म का सरप्राइजिंग एलिमेंट 

कहानी में ट्रांस जेंडर चेंज का मुद्दा उठाया गया है, जो इसके इर्द-गिर्द रचा-बुना गया है. इसके अलावा फिल्म में और भी बहुत कुछ है. मोटे तौर पर कहानी की बात करें तो मनविंदर मुंजाल उर्फ मनु (आयुष्मान खुराना) बॉडी बिल्डर है, जो चंडीगढ़ में जिम चलाता है. सालों से प्रतिस्पर्धा जीतने की चाह है, जिसके लिए जिम में पसीने बहाता है. मनु के घरवाले उसकी शादी के लिए उस पर दबाव डालते हैं. इसके बाद पटियाला से मानवी (वाणी कपूर) जुम्बा की ट्रेनिंग देने आती है. दोनों के बीच प्यार हो जाता है. यह प्यार बहुत जल्द परवान चढ़ता है और फिर आता है ट्विस्ट.


Chandigarh Kare Aashiqui: बॉलीवुड की अब तक की सबसे सरप्राइजिंग लव स्टोरी को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, फैंस लुटा रहे प्यार

जब मनु के सामने मानवी अपने अतीत का खुलासा करते हुए बताती है कि वह ट्रांस गर्ल है, तब मनु के पैरों तले धरती खिसक जाती है. इसके बाद दोनों के जीवन और परिवार में जो भूचाल आता है, वह देखने काबिल है. क्या मानवी को मनु और उसका परिवार अपना पाएगा? बॉडी बिल्डर करियर का अब क्या होगा? इन तमाम सवालों के जवाब के लिए तो पूरी पिक्चर देखनी पड़ेगी. 

शादी से ठीक पहले व्हील चेयर पर आई Ankita Lokhande ने टूटा पैर दिखाकर गाया ऐसा गाना, फैंस हो गए परेशान


Chandigarh Kare Aashiqui: बॉलीवुड की अब तक की सबसे सरप्राइजिंग लव स्टोरी को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, फैंस लुटा रहे प्यार

सेलेब्स भी कर रहें तारीफ

वाकई फिल्म में डायरेक्टर से लेकर एक्टर्स, एडिटर्स, कैमरा मैन, राइटर सभी का काम सराहनीय है. इसी वजह से बॉलीवुड के सेलेब्स भी अब इस फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे है. 


Chandigarh Kare Aashiqui: बॉलीवुड की अब तक की सबसे सरप्राइजिंग लव स्टोरी को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, फैंस लुटा रहे प्यार

ट्विटर पर जेनेलिया देशमुख ने भी फिल्म की तारीफ की हैं. उन्होंने माना कि फिल्म जनरेशन के लिए शानदार फिल्म है. एक्ट्रेस ने वाणी कपूर की एक्टिंग की तारीफ के साथ साथ आयुष्मान खुराना की एक्टिंग को मैजिकल बताया. जेनेलिया ने अपने दोस्त अभिषेक कपूर और प्रज्ञा कपूर को भी बधाई दी है. 

इसके अलावा अर्जुन कपूर ने भी आयुष्मान की इस फिल्म की तारीफ करते हुए पूरी टीम को किमती जेम बताया. अर्जुन कपूर ने बताया कि ये फिल्म हमें अपने कंफर्ट जोन से खींच लाएगी और ये सब डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूशन की वजह से हुआ है. एक्टर ने वाणी और आयुष्मान की भी तारीफ की है. 


Chandigarh Kare Aashiqui: बॉलीवुड की अब तक की सबसे सरप्राइजिंग लव स्टोरी को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, फैंस लुटा रहे प्यार

Katrina Kaif Vicky Kaushal Haldi Photos: शादी के बाद लवबर्ड्स ने शेयर कीं हल्दी की तस्वीरें, देख कर कहेंगे 'रब ने बनाई जोड़ी'

वही ट्विटर पर भी फैंस ने फिल्म की खूब तारीफ की. किसी ने कहा की ये फिल्म इस वक्त की सबसे बड़ी सरप्राइजिंग लव स्टोरी है. किसी ने कहा कि ये फिल्म समाज के सभी स्टिरियोटाइप्स को तोड़ने का काम करेगी. वही किसी ने फिल्म में ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाने वाली वाणी कपूर की सराहना की. 

आयुष्मान खुराना के करियर को देखे तो आप पाएंगे कि वो अभी सोशल टैबू वाली फिल्में करते हैं. लेकिन इस बार उनके काम की इसलिए भी सराहना हो रही हैं क्योंकि फिल्म में बाकी सभी लोगों ने भी उतनी ही अहम भूमिका निभाई है. डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने एक सेंसटिव मुद्दे को एंटरटेनिंग बनाया है बिना किसी झोल मोल के. इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget