एक्सप्लोरर

‘नदी समीपे ध्यानम’ करती नजर आईं सेलिना जेटली, मेंटल पीस और टेंशन दूर करने के लिए बेस्ट है ये एक्सरसाइज

Celina Jaitley Healthy Lifestyle: एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है ,जिसमें वो यो यूर्य प्रणाम करती नजर आ रही हैं.

Celina Jaitley Workout: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली 43 की उम्र में भी चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त हैं. इसकी वजह उनका ध्यान, योग और उनकी लाइफस्टाइल है. इसी कड़ी में सेलिना ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वो नदी के पास ध्यान और प्राणायाम करती नजर आ रही हैं.

सेलिना की गिनती उन हस्तियों में की जाती है, जो अक्सर हेल्थ से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक नया एक्सरसाइड वीडियो शेयर किया है जो लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)


सेलिना जेटली ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे सूर्य प्रणाम करती दिख रही हैं. इस वीडियो में लिखा है- 'नदी समीपे ध्यानम.' वहीं वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- 'नो फिल्टर बस अपने स्वरूप में टिके रहना. ऊपर सूर्य, बगल में बहती जलधारा और भीतर आत्मा के साथ पूरे ब्रह्मांड को आभार अर्पित करते हुए.' बता दें कि नदी के पास ध्यान करना एक प्राचीन और प्रभावी अभ्यास है. लगातार इसे करने से न सिर्फ शांति मिलती है, बल्कि कंसेनट्रेशन भी बढ़ता है. नदी के पास ध्यान लगाने से मेंटल पीस, ताजगी मिलने के साथ ही तनाव, एंग्जाइटी जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है.

सूर्य नमस्कार करने से होते हैं ये फायदे   
सूर्य नमस्कार करने से भी कई शारीरिक और मानसिक फायदे मिलते हैं. इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और साथ ही शरीर में लचीलापन आता है, मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं. सूर्य प्रणाम या सूर्य नमस्कार में कुल 12 आसन या मुद्राएं होती हैं, जिन्हें सही तरीके से करने से पीठ, कंधे, पैरों के साथ ही शरीर के पुराने दर्द में भी राहत मिलती है और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है. इससे रक्त संचार भी सही तरीके से होता है और रक्तचाप कंट्रोल होता है. पूरे शरीर को ऑक्सीजन भी सही तरीके से मिलती है. इसके साथ ही यह कई बीमारियों से भी बचाता है.

कितने प्रकार की होती हैं मुद्राएं?
सूर्य नमस्कार के बारह आसन या मुद्राएं हैं, जिसमें प्रणामासन, हस्त उत्तानासन, हस्त पादासन, अश्व संचालनासन, अधो मुख श्वानासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, अधो मुख श्वानासन, अश्व संचालनासन, हस्तपादासन, हस्त उत्तानासन भी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'आवारापन 2' की थर्सडे भी रही धूम, साउथ फिल्म ने भी दिखाया जलवा, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' की थर्सडे को भी रही धूम, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget