एक्सप्लोरर

CBI ने पहली बार की सुशांत की मनोचिकित्सक सुसैन वॉकर से पूछताछ, एक्टर को बताया था बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सीबीआई ने पहली बार सुशांत की मनोचिकित्सक रही सुसैन वॉकर से पूछताछ की. सीबीआई ने उनसे 8 घंटे पूछताछ की. उन्होंने कुछ दिन पहले एक बयान में कहा था कि सुशांत सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित थे.

मुंबईः केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में गुरुवार को पहली बार सुशांत की मनोचिकित्सक सुसैन वॉकर से पूछताछ की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि जांच एजेंसी ने राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की गई.

अधिकारी ने कहा, "राजपूत की मनोचिकित्सक सुसैन वॉकर डीआरडीओ गेस्ट हाउस में दोपहर लगभग एक बजे पहुंची और वहां से रात लगभग आठ बजे रवाना हुईं. उनसे पहली बार पूछताछ की गई."बता दें कि सुसैन एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत के बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित होने की बात कही थी. उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ.

अधिकारी ने कहा, "लगातार तीसरे दिन उनसे पूछताछ की गई और यह पूछताछ लगभग पांच घंटे तक चली. वह दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वहां से रवाना हुए." रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार के सदस्यों पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने घर में फंदे से लटके मिले थे.

रिया से 35 घंटे की पूछताछ

पिछले दो दिनों में, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से सीबीआई ने करीब 18 घंटे तक पूछताछ की है. पिछले चार दिनों में रिया से करीब 35 घंटे तक पूछताछ की गई और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से भी सीबीआई ने सवाल-जवाब किए हैं लेकिन जांच एजेंसी ने गुरुवार को उन्हें अब तलब नहीं किया है.

मुंबई पुलिस ने दर्ज किए थे  50 लोगों के बयान

सुशांत की मौत के बाद, मुंबई पुलिस ने अचानक हुई मौत का मामला दर्ज कर 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए थे. अभिनेता के पिता ने बाद में पटना पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था. पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने पटना में दर्ज प्राथमिकी को सीबीआई को ट्रांसफर किए जाने को सही ठहराया था.

एनसीबी कर रही है जांच 

बुधवार को, एनसीबी ने कहा था कि उसने राजपूत की मौत के मामले में सामने आ रहे नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े पहलू के सिलसिले में दो कथित ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि रिया चक्रवर्ती के भाई और एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ उनके कथित संबंधों की एजेंसी जांच कर रही है और उन्हें पूछताछ के लिए जल्द ही तलब किया जा सकता है.

रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची NCB की टीम, करेगी सर्च ऑपरेशन, डीप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा भी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में दिखेगा सनी देओल का खास अंदाज, रियल हीरोज को करेंगे सम्मानित
'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में दिखेगा सनी देओल का खास अंदाज, रियल हीरोज को करेंगे सम्मानित
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
Friendship Day 2026: अनुपम खेर से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे
अनुपम खेर से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे
20 करोड़ के बजट में बनी शहनाज गिल की फिल्म का रिकॉर्ड, बनी 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग पंजाबी फिल्म
20 करोड़ के बजट में बनी शहनाज गिल की फिल्म का रिकॉर्ड, बनी 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग पंजाबी फिल्म

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget