एक्सप्लोरर

मुकेश छाबड़ा और कृति सेनन के बीच क्यों आई थी दरार? कास्टिंग डायरेक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mukesh Chhabra Talked About Kriti Sanon: मुकेश छाबड़ा ने कहा कि वह कृति सेनन को अपनी बहन जैसा मानते हैं, लेकिन एकबार उन्होंने कृति से झूठ बोला था. जिसके बाद उनकी अनबन हो गई थी.

Mukesh Chhabra Talked About Kriti Sanon: कृति सेनन फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनकी अदाकारी को हर कोई पसंद करता है. अच्छी खासी फैन फॉलोइंग की मालकिन का नाम सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी जुड़ चुका है. हाल ही में दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने कृति सेनन को लेकर कुछ बात की है. मुकेश छाबड़ा सुशांत सिंह राजपूत के भी अच्छे दोस्त रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि मुकेश ने कृति सेनन के बारे में आखिर क्या कहा है?

दिल बेचारा के निर्देशक रहे मुकेश छाबड़ा
मुकेश छाबड़ा बॉलीवुड के मशहूर कास्टिंग निर्देशक हैं. वह गैंग्स ऑफ वासेपुर, पीके और जवान जैसी फिल्मों की कास्टिंग प्रक्रिया का हिस्सा भी रहे हैं. उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिल बेचारा से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी, लेकिन दुर्भाग्य से फिल्म रिलीज होने से पहले ही अभिनेता का निधन हो गया. जिसके बाद इस फिल्म को हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chhabra Mukesh Csa (@castingchhabra)

मुकेश छाबड़ा ने कृति सेनन का किया जिक्र
हाल ही में मुकेश छाबड़ा नीलेश मिश्रा के साथ इंटरव्यू के दौरान नजर आए. यहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की, जिसमें कृति सेनन और उनके बीच हुए मतभेद का खुलासा हुआ. हालांकि उन्होंने इस बारे में बहुत कुछ नहीं बताया. मुकेश छाबड़ा ने कृति सेनन को अपनी बहन जैसा भी कहा. दरअसल नीलेश मिश्रा ने मुकेश से पूछा कि क्या उन्हें जीवन में कोई पछतावा है. इसके जवाब में उन्होंने कृति सेनन का जिक्र किया.

जब मुकेश ने कृति के बारे में बोला झूठ
कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया, कृति मेरी बहन की तरह हैं. जितना प्यार मैं अपनी सगी बहन से करता हूं, उतना ही कृति को भी मानता हूं. लेकिन एकबार ऐसी स्थिति थी कि जहां मुझे उसके बारे में झूठ बोलना पड़ा था. जब उन्हें इस बात का पता चला तो वह बहुत नाराज हुई थीं. हालांकि यह सब ठीक करने में मुझे कई साल लग गए. इस बातचीत के दौरान मुकेश छाबड़ा ने अपनी अधूरी प्रेम कहानी का भी जिक्र किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

मुकेश छाबड़ा की अधूरी लव स्टोरी
मुकेश छाबड़ा ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में परेशानी से भरे छह महीने को भूलना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने अहंकार के कारण दूसरे शख्स का अपमान भी किया है’. मुकेश बोले, ‘उस महिला के साथ मेरा रिश्ता छह-सात साल तक चला, लेकिन उन्हें अफसोस और खुशी दोनों है कि उन्होंने शादी करके अपना घर बसा लिया है’. 

यह भी पढ़ें: चूल्हा-चौका दिखाकर बना ली है करोड़ों की संपत्ति, कमाई में अनुपमा जैसे स्टार्स भी पीछे, जानें कौन हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget