एक्सप्लोरर

वैनिटी वैन बनने से पहले ही दिलीप छाबरिया ने कपिल शर्मा को थमाया था 1.20 करोड़ का पार्किंग बिल, अब हुआ गिरफ्तार

कपिल शर्मा की शिकायत के बाद 6 और भी पीड़ित पुलिस के पास आए हैं. पुलिस के मुताबिक यह फ्रॉड का मामला लगभग 1 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है.

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा की शिकायत पर कार डिज़ाइनर दिलीप छाबरिया को गिरफ्तार किया गया है. कुछ दिनों पहले ही दिलीप छाबरिया को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी खबर सुनकर कपिल शर्मा ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में मुंबई पुलिस आयुक्त परमबर सिंह से मुलाकात कर जानकारी दी. कपिल की शिकायत पर मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था. कपिल ने सितंबर 2020 में शिकायत की थी.

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारी सचिन वजे के मुताबिक, डीसी कार डिज़ाइन कंपनी के फाउंडर दिलीप छाबरिया को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ की गई धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है. इससे पहले छाबरिया को एक ही गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कई राज्यों में करने और लोन लेने में धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया था.

आपको बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने दिलीप छाबरिया की कंपनी डीसी डिजाइन को वैनिटी वैन डिजाइन करने के लिए मार्च 2017 में 5 करोड़ 30 लाख रुपये दिए थे, जिसके बाद वैट लागू होने के बाद डीसी डिजाइन कंपनी ने उनसे वैट के तहत 50 लाख रुपये और मांगे, जो उन्होंने दिए. उसके बाद डीसी डिजाइन ने फिर 60 लाख रुपये नकद मांगे, जिसे देने से कपिल शर्मा ने इनकार कर दिया था.

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारी सचिन वजे के मुताबिक दिलीप छाबरिया ने वैनिटी वैन जो अभी बनी भी नहीं, उसकी पार्किंग का बिल कपिल शर्मा को दे दिया. यह बिल 1 करोड़ 20 लाख रुपये का था. इस मामले में कपिल शर्मा ने मुंबई पुलिस के ईओडब्ल्यू (EOW) विभाग में दिलीप छाबरिया के खिलाफ चीटिंग की शिकायत दर्ज कराई थी. उसी मामले की जांच चल रही थी, जिसमें सीआईयू ने हाल ही में नई एफआईआर दर्ज की थी, जिसकी जांच सीआईयू कर रही थी. इसी मामले में सीआईयू ने दिलीप छाबरिया को फिर से गिरफ्तार किया है.

कपिल शर्मा की शिकायत के बाद 6 और भी पीड़ित पुलिस के पास आए हैं. पुलिस के मुताबिक यह फ्रॉड का मामला लगभग 1 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है.

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का एक हिस्सा आज आने की उम्मीद, कल भी जारी रहेगी सुनवाई  विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की अर्जी, एफआईआर रद्द करने की मांग 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget