एक्सप्लोरर

Cannes 2025: 'हम अपने देश में लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं', रॉबर्ट डी नीरो ने 'कान्स' में प्रेसिडेंट ट्रंप पर साधा निशाना

Cannes 2025: रॉबर्ट डी नीरो ने कान्स में अपनी स्पीच के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप पर निशाना साधा. उन्होंने ट्रंप का विरोध करने की भी अपील की है.

Rober De Niro On Trump: 78वें कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है. इस इवेंट में पहले दिन हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो को पाल्मे डी'ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें ये लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने दिया. वहीं अवॉर्ड हासिल करने के बाद रॉबर्ट डी नीरो ने अपनी स्पीच में अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प पर निशाना साधा और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया.

रॉबर्ट डी नीरो ने डोनाल्ड टंप पर साधा निशाना
81 वर्षीय अभिनेता ने अवॉर्ड मिलने के बाद अपनी स्पीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए उन्हें 'फिलिस्तीनी राष्ट्रपति' कहा.  लोकतंत्र की लड़ाई के बारे में बोलते हुए उन्होंने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया. डी नीरो ने कहा, "मेरे देश में, हम उस लोकतंत्र के लिए जमकर लड़ रहे हैं जिसे हम कभी हल्के में लेते थे. इसका असर हम सभी पर पड़ता है क्योंकि आर्ट लोकतांत्रिक है."  

इसके बाद उन्होंने आगे कहा, "आर्ट ही ट्रूथ है. कला डायवर्सिटी को अपने में समेटे हुए है. और यही कारण है कि कला दुनिया के तानाशाहों और फासीवादियों के लिए खतरा है. अमेरिका के फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने खुद को अमेरिका के प्रीमियर कल्चरल इंस्टीट्यूट का हेड नियुक्त कर लिया है. उन्होंने आर्ट, ह्यूमैनिटीज और एजुकेशन के लिए फंडिंग और सपोर्ट में कटौती की है. और अब उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की है. आप कनेक्टिविटी पर कीमत नहीं लगा सकते."

डी नीरो ने ट्रंप के खिलाफ विरोध करने की अपील की
उन्होंने मतदाताओं से 'संगठित होने, विरोध करने और मतदान करने' की अपील करते हुए कहा, "इसे अपने अंदर सिंक कर लें." डी नीरो ने अपने भाषण को फ्रांस के आइडल सेंटेंस, "लिबर्ट, गैलिट, फ्रेटरनिट" के साथ खत्म कियाय

13 मई से 24 मई तक चलेगा कान्स फिल्म फेस्टिवल
बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की शुरुआत 13 मई को हुई है, फिल्म निर्माता क्वेंटिन टारनटिनो की आश्चर्यजनक उपस्थिति ने सभी को चौंका दिया. फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट में लियोनार्डो डिकैप्रियो, क्वेंटिन टारनटिनो, लॉरेंट लाफिट, माइलिन फार्मर, रॉबर्ट डी नीरो और जूलियट बिनोचे (जूरी अध्यक्ष) मंच पर आए. ये फिल्म फेस्टिवल 24 मई को खत्म हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:-श्वेता तिवारी नहीं जीती लग्जरी लाइफ, बेटी ने गिफ्ट किया था पहला ब्रांडेड हैंडबैग, पलक ने किया खुलासा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget