एक्सप्लोरर

Box Office: 'लुका छिपी' की वजह से 'टोटल धमाल' को हुआ नुकसान, जानें दोनों फिल्म का कलेक्शन

अगर लुका छिपी लोगों को पसंद नहीं आती तो इसका सीधा फायदा टोटल धमाल को होता. मंगलवार की कमाई के आंकड़े आ गए हैं.

नई दिल्ली: कार्तिन आर्यन और कृति सैनन की फिल्म लुका छिपी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. इस फिल्म की वजह से अजय देवगन सहित कई बड़े सितारों से सजी फिल्म टोटल धमाल को भारी नुकसान हुआ है. अगर लुका छिपी लोगों को पसंद नहीं आती तो इसका सीधा फायदा टोटल धमाल को होता. मंगलवार की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. मंगलवार को 'टोटल धमाल' ने 3.20 करोड़ कमाए हैं तो वहीं लुका छिपी ने 5.04 करोड़ की कमाई की है. पांच दिनों लुका छिपी की कमाई 45 करोड़ के पार 'लुका छिपी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.01 करोड़, दूसरे दिन 10.08 करोड़, तीसरे दिन 14.04 करोड़, चौथे दिन 7.90 करोड़ और पांचवे दिन 5.04 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 45.07 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वहीं, वर्ल्डवाइड ये फिल्म 65.78 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. 'लुका छिपी' की पूरी स्टारकास्ट जमकर सेलिब्रेशन कर रही है. 'लुका छिपी' कुल 2507 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जिसमें से 2100 घरेलू स्क्रीन है. इसके अलावा ओवरसीज में ये फिल्म 407 स्क्रीन पर रिलीज की गई है.  इस फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं. इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं और इसे लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. 'लुका छुपी' एक ऐसे जोड़े की कहानी है, जो लिव-इन में रहने का फैसला करते हैं और किस तरह उनका पूरा परिवार उनके विचारों से जुड़ता है. यह मथुरा में फिल्माई गई एक रोमांटिक कॉमेडी है. 'टोटल धमाल' पर लगा ब्रेक टोटल धमाल में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा,बोमन ईरानी, ईशा गुप्ता, जॉनी लीवर जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म अब तक 127 करोड़ कमा चुकी है. ऐसा माना जा रहा था कि अगर पिछले हफ्ते कोई अच्छी फिल्म नहीं आती तो ये कमाई 200 करोड़ तक पहुंच जाती. हालांकि अब जो कमाई के आंकड़े आ रहे हैं उससे यही पता चलता है कि 150 करोड़ तक पहुंच पाना भी इस फिल्म के लिए बहुत मुश्किल है. भारत में इस फिल्म को 3700 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है जबकि ओवरसीज़ में 786 स्क्रीन्स पर फिल्म प्रदर्शित हुई है. समीक्षकों ने तो इस फिल्म को कुछ खास नहीं बताया है और ना ही रेटिंग अच्छी दी है लेकिन इसके इतर ये फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget