एक्सप्लोरर

Box Office: ओवरसीज में भी कायम है TZH का जलवा, शाहरुख को पछाड़ सलमान ने बनाया ये रिकॉर्ड

सलमान खान की टाइगर जिंदा है रिलीज से पहले से ही सुर्खियों में अब रिलीज के इतने दिन बाद भी फैंस के सिर से भाई का खुमार उतरता नहीं दिख रहा.

नई दिल्ली: सलमान खान की ''टाइगर जिंदा है'' रिलीज से पहले से ही सुर्खियों में थी, अब रिलीज के इतने दिन बाद भी फैंस के सिर से भाई का खुमार उतरता नहीं दिख रहा. सलमान खान की ''टाइगर जिंदा है'' ने भारतीय बाजार में जबरदस्त कमाई की है और सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. सलमान खान की फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और साथ ही कई नए रिकॉर्ड्स बनाए भी हैं. हाल ही में सलमान की ''टाइगर जिंदा है'' ने ओवरसीज में करीब 110.68 करोड़ की कमाई की है. इस कमाई के जरिए दबंग खान ने शाहरुख खान की फिल्म ''चेन्नई एक्सप्रेस'' को पीछे छोड़ दिया है. ''चेन्नई एक्सप्रेस'' ने ओवरसीज में करीब 110.21 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण लीड भूमिका में थी. बॉलीवुड की चटपटी खबरों के लिए क्लिक करें और पाएं सभी लेटेस्ट अपडेट्स  आपको बता दें फिल्म ''टाइगर जिंदा है'' वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म ''एक था टाइगर'' का सेकेंड पार्ट है. फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की हिट जोड़ी नजर आई. फिल्म की कहानी ''एक था टाइगर'' के किरदार जोया और टाइगर की कहानी को आगे बढ़ाती है. 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था. टॉप 10 ओवरसीज ग्रौसर collection घरेलू बाजार पर फिल्म की कमाई सलमान खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. हाल ही में फिल्म ने आमिर खान की फिल्म ''3 इडियट्स'' को पछाड़ दिया था और अब आमिर की ही फिल्म ''धूम 3'' को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ''धूम 3''  ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 280 करोड़ की कमाई की थी और अब ''टाइगर जिंदा है'' ने 291.55 करोड़ की कमाई कर इस फिल्म के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. फिल्म ने भारतीय बाजार में अभी तक कुल 291.55 करोड़  की कमाई की है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये फिल्म सलमान की ''सुल्तान'' का रिकॉर्ड तोड़कर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 की लिस्ट में जगह बना लेगी. ''सुल्तान'' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 300.45 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday BO: बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' और 'जन नायकन' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
इमरान हाशमी की 'आवारपन 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, बदले गए 9 सीन, जानें- सर्टिफिकेट और रनटाइम
इमरान हाशमी की 'आवारपन 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें-कितना है रनटाइम
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget