एक्सप्लोरर

Opening Weekend, Box Office: 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली TOP 5 फिल्मों में शामिल हुई 'लुका छिपी'

फिल्म की कमाई के आंकड़े मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने जारी किए हैं. उन्होंने लिखा है कि सोमवार को शिवरात्रि की छुट्टी है और फिल्म को इसका भी भरपूर फायदा मिलेगा.

Luka Chuppi Box Office Collection:  कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'लुका छिपी' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. ये फिल्म धमाकेदार कमाई भी कर रही है. फिल्म के ओपेनिंग वीकेंड का कलेक्शन आ गया है. लुका छिपी ने चार दिनों में 32 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही ये फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्मों में शामिल हो गई है.

फिल्म की कमाई के आंकड़े मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने जारी किए हैं. उन्होंने लिखा है कि सोमवार को शिवरात्रि की छुट्टी है और फिल्म को इसका भी भरपूर फायदा मिलेगा.

लुका छिपी को पहले दिन शुक्रवार को 8.01 करोड़ के साथ शानदार ओपेनिंग मिली. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 10.08 करोड़ हो गई है. तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली. इसने तीसरे दिन 14.04 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर तीन दिनों में फिल्म 32.13 करोड़ कमा चुकी है.

32 करोड़ की कमाई के साथ 'लुका छिपी' ने इस साल ओपेनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में जगह बना ली है. इसमें जहां गली बॉय 72.45 करोड़ की कमाईके साथ नंबर वन पर है तो वहीं लुका छिपी 32 करोड़ की कमाई के साथ पांचवे नंबर पर है. ओपेनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट- 1. #GullyBoy [4-day extended weekend] / Valentine Day weekend 72.45 करोड़ 2. #TotalDhamaal / non-holiday 62.40 करोड़ 3. #Manikarnika / Republic Day weekend 41.35 करोड़ 4. #UriTheSurgicalStrike / non-holiday 35.73 करोड़ 5. #LukaChuppi / non-holiday 32.13 करोड़ बता दें कि 'लुका छिपी' कुल 2507 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जिसमें से 2100 घरेलू स्क्रीन है. इसके अलावा ओवरसीज में ये फिल्म 407 स्क्रीन पर रिलीज की गई है.

Opening Weekend, Box Office: 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली TOP 5 फिल्मों में शामिल हुई 'लुका छिपी

इस फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं.

'लुका छिपी' में कार्तिक आर्यन और कीर्ति सेनन मुख्य भूमिका में हैं. 'लुका छुपी' एक ऐसे जोड़े की कहानी है, जो लिव-इन में रहने का फैसला करते हैं और किस तरह उनका पूरा परिवार उनके विचारों से जुड़ता है. यह मथुरा में फिल्माई गई एक रोमांटिक कॉमेडी है.

इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं और इसे लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है.

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को पांच में से तीन रेटिंग देते हुए लिखा है, ''टोटल धमाल' और हाउसफुल जैसी नॉनसेंस कॉमेडी फिल्मों के दौर में 'लुका छुपी' एक शानदार प्रयास है. इसमें कहानी के साथ बहुत कुछ नया है. ये फिल्म हंसाती है, गुदगुदाती है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी ये 6 धांसू मूवीज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget