एक्सप्लोरर

इस फौजी की सच्ची कहानी पर आधारित थी सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेमकथा

फिल्म 'गदर एक प्रेमकथा' बनाने का आइडिया सबसे पहले इसके लेखक शक्तिमान को आया और उन्होंने ही अनिल शर्मा को ये कहानी सुनाई जो, उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने की ठान ली.

नई दिल्ली: 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा'. या फिर नल उखाड़ने वाला सीन हो. सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेमकथा' के लगभग हर सीन पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं. ये वो दौर था जब दर्शक सनी की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया करते थे. क्योंकि जब जब सनी का ढाई किलो का हाथ विलेन पर पड़ता था, तो फैंस को कुछ ज्यादा ही मजा आता था. सनी और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर: एक प्रेमकथा' साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसने सिनेमाघरों में भी खूब गदर मचाई थी.

उस फिल्म की सफलता का पैमाना इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब ये फिल्म रिलीज हुई तो सिनेमाघरों में पैर रखने की जगह भी नहीं हुआ करती थी. चाहे दिल्ली हो या मुंबई, इस फिल्म की चर्चा रिलीज से पहले ही हो रही थी और जब सिनेमाघरों में लगी तो जो हुआ उससे कोई अंजान नहीं है.

इस फौजी की सच्ची कहानी पर आधारित थी सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेमकथा

हालांकि इस बात की जानकारी कम ही लोगों को है कि 'गदर एक प्रेमकथा' एक रीयल स्टोरी पर बनी फिल्म है. सनी की ये फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा जिसे अब म्यांमार कहा जाता है, में ब्रिटिश सेना में नौकरी करने वाले एक फौजी जिसका नाम बूटा सिंह है की है. बूटा सिंह की सच्ची लव स्टोरी और बंटवारे की पूरी कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है, मगर फिल्म का अंत असलियत के काफी अलग है. असली में बूटा सिंह की पत्नी के घर वालों ने लड़की पर इतना दबाव डाला कि उसने हिंदुस्तान आने से इंकार कर दिया, जिसके बाद बूटा सिंह ने पाकिस्तान में ही एक ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली.

इस फौजी की सच्ची कहानी पर आधारित थी सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेमकथा

फिल्म 'गदर एक प्रेमकथा' बनाने का आइडिया सबसे पहले इसके लेखक शक्तिमान को आया और उन्होंने ही अनिल शर्मा को ये कहानी सुनाई जो, उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने की ठान ली. चलिए इस फिल्म के बारे में एक और अनसुनी बात आपको बताते हैं और वो ये है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार अंत में अमीषा पटेल को गोली लगती है और उनकी मौत हो जाती, लेकिन शूटिंग के वक्त सनी देओल ने क्लाइमेक्स बदल दिया. जब इस बारे में सनी देओल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'फिल्म की ओरीजनल कहानी में सकीना की गोली लगने से मौत होनी थी, मगर जब फिल्म की टीम ने इस बारे में सोचा तो लगा कि इस बात से दर्शक नाराज़ हो सकते हैं. हमें लगा कि कहीं लव स्टोरी के ऐसे अंत से गदर ही ना मच जाए, इसलिए हमने फिल्म का अंत बदलकर हैप्पी कर दिया.'

इस फौजी की सच्ची कहानी पर आधारित थी सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेमकथा

वहीं, फिल्म जितनी बेहतरीन और एंटरटेनिंग थी. उतना ही इसका संगीत भी शानदार रहा. आनंद बख्शी के लिखे और उत्तम-जगदीश वाले उत्तम सिंह ने खूबसूरती से कंपोज किया. 'गदर एक प्रेमकथा' के गाने इतने हिट हुए कि उस साल फिल्म के म्यूजिक की 25 लाख यूनिट्स बिकी थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
आमिर खान के इस फैसले पर भड़के सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?
आमिर के फैसले पर भड़के सनी, बंटवारा 1947 के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget