एक्सप्लोरर

सलमान को 5 साल की सजा से Shock में बॉलीवुड, की जल्द बाहर आने की दुआ

जोधपुर की एक अदालत द्वारा 1998 में काले हिरन के शिकार मामले में गुरुवार को सलमान खान को दोषी ठहराए जाने से जया बच्चन, सुभाष घई और आलोक नाथ जैसे फिल्म जगत के सदस्य दुखी हैं. बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें उच्च अदालत से न्याय मिलने की आशा जताई है.

नई दिल्ली: जोधपुर की एक अदालत द्वारा 1998 में काले हिरन के शिकार मामले में गुरुवार को सलमान खान को दोषी ठहराए जाने से जया बच्चन, सुभाष घई और आलोक नाथ जैसे फिल्म जगत के सदस्य दुखी हैं. बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें उच्च अदालत से न्याय मिलने की आशा जताई है. अभिनेत्री-सांसद जया बच्चन ने मीडिया से कहा, "मुझे बुरा लग रहा है..फिल्म जगत ने उन पर बहुत निवेश किया हुआ है, उन्हें घाटे से जूझना पड़ेगा. 20 साल बाद उन्होंने उन्हें दोषी पाया है. लेकिन..कानून अपना वक्त लेता है..कोई इसके बारे में क्या कह सकता है?" उच्च अदालत से उन्हें न्याय मिलने के सवाल पर जया ने कहा, "उन्हें मिलना चाहिए..उन्होंने अपने संगठन बीइंग ह्यूमन के माध्यम से बहुत से मानवीय कार्य किए हैं." फिल्मकार सुभाष घई ने ट्वीट कर कहा, "सलमान को दोषी ठहराए जाने की खबर सुनकर सदमे में हूं..लेकिन भारतीय न्यायतंत्र में मेरा पूरा भरोसा है, जहां अंतिम न्याय की अपील के लिए कई दरवाजें हैं. वह (सलमान) अपने मानवीय कारणों से फिल्म जगत और लोगों के सबसे प्यारे शख्स हैं." 'हम साथ साथ हैं' में सलमान के पिता का किरदार निभाने वाले आलोक नाथ ने कहा कि यह 'त्रासद' है कि सलमान को दोषी ठहराए जाने का यह फैसला बीस साल बाद आया है. उन्हें सजा मिलना फिल्म उद्योग के लिए दुखद खबर है. उन्होंने कहा, "इसमें बहुत समय लगा..एक व्यक्ति के लिए जो इस मामले में पिछले दो दशक से लटका रहा हो और फिर उसे अचानक इतनी बड़ी सजा. मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए." उन्होंने आशा जताई कि सलमान के वकील उच्च अदालत में न्याय के लिए अपील करेंगे. 20 साल में कितने बदले सलमान, देखें क्या कहती हैं पुरानी और आज की तस्वीरें अर्जुन रामपाल ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और इस पर बहस नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा, "बेबसी महसूस कर रहा हूं. सलमान और उनके परिवार के लिए दिल में भावनाएं हैं. वजह यह है कि जो आखिरी चीज हो सकती है वह यह कि सलमान एक अपराधी है. यह बहुत सख्त है. मुझे उम्मीद है कि उन्हें वह राहत मिलेगी जिसके वह हकदार हैं." सलमान की मेजबानी वाले टीवी शो बिग बास में हिस्सा ले चुकी शिल्पा शिंदे ने नाराजगी भरी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ट्वीट किया, "कितने बाघों का शिकार हुआ है और उन पर न्याय की क्या स्थिति है? विकास के नाम पर कितने जंगल काटे गए हैं? क्या यह वन्यजीव को मारे जाने की तरफ नहीं ले जाता? इसके लिए किसे सजा मिलेगी? एक अच्छे इनसान को सजा देना स्वीकार्य नहीं है." In Depth: काला हिरण शिकार मामले में फैसले से पहले जानें इस केस से जुड़ा हर पहलू सलमान के दोस्त फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्म बागी-2 की सफलता पर शुक्रवार को पार्टी रखी थी लेकिन अब उसे रद्द कर दिया है. सलमान जोधपुर की जेल में हैं. उनके वकीलों ने उनकी जमानत के लिए सत्र अदालत में अपील की है. आपको बता दें कि सलमान को कानून द्वारा प्रतिबंधित लुप्तप्राय प्रजाति के दो काले हिरनों के शिकार के लिए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9/51 के तहत दोषी पाया गया है. घटना बॉलीवुड फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान अक्टूबर एक-दो 1998 को जोधपुर के समीप कनकनी गांव में हुई थी. सलमान को जहां पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है वहीं चार सह कलाकार सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान, तब्बू और नीलम और एक स्थानीय नागरिक को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget