एक्सप्लोरर

डेब्यू बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं 'मेरी आशिकी तुम से ही' फेम राधिका मदान

नई दिल्ली: टीवी कार्यक्रम 'मेरी आशिकी तुम से ही' की सफलता के बाद अभिनेत्री राधिका मदान ने बॉलीवुड पर ध्यान केंद्रित करने के लिए छोटे पर्दे से दूरी बना ली है. राधिका ने बयान में कहा, "मेरी आशिकी तुम से ही' के बाद मैंने टीवी उद्योग से दूरी बना ली है लेकिन फिलहाल मैंने हाल ही में अपनी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू की है और मेरे पास कुछ अन्य फिल्में भी हैं जिन पर अगले महीने काम शुरू हो जाएगा." अभिनेत्री बनने से पहले राधिका दिल्ली में नृत्य प्रशिक्षक थीं. न्यूयार्क की एक कंपनी इस्केपेक्स के सहयोग से अपने एप का अनावरण करने के दौरान उन्होंने कहा, "नृत्य वास्तव में आपकी अदाकारी में सहायता प्रदान करता है. प्रस्तुति से पहले जिस मनोदशा से आप गुजरती हैं यह सभी कलाकारों (कलाकारों, नर्तकों, चित्रकार) में समान होता है. इसलिए नर्तकी बनने से मुझे बतौर अभिनेत्री प्रगति करने तथा अपना व्यक्तित्व निखारने में सहायता मिली है." डेब्यू बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं 'मेरी आशिकी तुम से ही' फेम राधिका मदान उन्होंने कहा, "इससे पहले मैं कहा करती थी कि नृत्य मेरा पहला प्यार है लेकिन अब, मुझे अभिनय से प्यार है और अभिनय की जिस प्रक्रिया से गुजर रही हूं और मैं खुद को निखारने के लिए प्रतिदिन काम कर रही हूं." नृत्य के लिए अपने प्यार पर राधिका ने कहा, "समकालीन, जैज या बॉलीवुड हो, मैं व्यक्तिगत प्रशिक्षकों से सीखना पसंद करती हूं. मैं अकेले सीखने पर विश्वास करती हूं जिसकी सहायता से बतौर नर्तक आपमें जल्दी प्रगति होती है और इससे आपकी क्षमता निखारने में भी सहायता मिलती है." उन्होंने कहा कि वे किसी दिन ऋतिक रोशन जैसे अभिनेता को कोरियोग्राफ करना पसंद करेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
दीपिका पादुकोण के चैरिटी क्लोसेट से जुड़ीं पीवी सिंधु, बनीं पहली फीचर्ड गेस्ट
दीपिका पादुकोण के चैरिटी क्लोसेट से जुड़ीं पीवी सिंधु, बनीं पहली फीचर्ड गेस्ट
'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget